राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन


राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी आगे की स्कूली शिक्षा बिना किसी आर्थिक दबाव के जारी रखने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य स्तरीय चयन परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान बीकानेर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. जिसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. 

क्या है यह छात्रवृत्ति योजना?

नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम केंद्र सरकार की एक प्रमुख छात्रवृत्ति योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है. ताकि वह बीच में पढ़ाई न छोड़ें. योजना के तहत चयनित होने वाले पात्र छात्रों को कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक नियमित अध्ययन करने के लिए प्रतिवर्ष 12,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाती है. वहीं राजस्थान राज्य के लिए इस योजना के तहत कुल 5,471 छात्रवृत्तियों का कोटा निर्धारित किया गया है. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

इस छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी वर्तमान शैक्षणिक सत्र में राजस्थान के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए. वहीं विद्यार्थियों को पिछले कक्षा के रिजल्ट में निर्धारित न्यूनतम अंक की शर्त पूरी करनी होती है. इसके साथ ही परिवार के वार्षिक आय से जुड़े तय मानक को भी पूरा करना होगा. 

See also  Indian Army Agniveer CEE Exam 2026 Admit Card Releasing Today For Over 25,000 Posts | Education and Career News

ये भी पढ़ें-CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें

परीक्षा का पैटर्न और जरूरी तारीखें 

राजस्थान मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना राज्य स्तरीय चयन परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को किया जाएगा. वहीं इस चयन परीक्षा में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आकलन करने के लिए मेंटल एबिलिटी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में कुल 180 एमसीक्यू वाले सवाल होंगे और इन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा.

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार केवल परीक्षा में शामिल होने मात्र से छात्रवृत्ति की गारंटी नहीं मिल जाती है. छात्रों को परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे और जिले की मेरिट लिस्ट और दूसरी पात्रता शर्तों को सफलतापूर्वक पास करना होगा. विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन करें और फॉर्म भरने से पहले राजस्थान के आधिकारिक मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना पोर्टल पर जारी होने वाले दिशा निर्देशों को जांच लें. 

ये भी पढ़ें-सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहे भारत के युवा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Karnataka KCET 2026: Result on June 6; check how to download scorecard | Education News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required