CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें


इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन जनवरी 2027 परीक्षा देने वाले स्टूडेंट के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और सीरीज 2 की तारीखों की घोषणा कर दी है. बोर्ड ऑफ स्टडीज की ओर से आयोजित प्रैक्टिस टेस्ट 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे, जिससे कैंडिडेट को सीए मेन परीक्षा से पहले अपनी तैयारी जांचने का मौका मिलेगा.

वहीं आपको बता दें कि मॉक टेस्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित कराए जाएंगे. हर पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जो स्टूडेंट फिजिकल मोड में टेस्ट देना चाहते हैं. वह अपनी आईसीएआई ब्रांच से कांटेक्ट कर सकते हैं. 

टेस्ट में चारों सब्जेक्ट होंगे शामिल 

आईसीएआई ने प्रैक्टिस टेस्ट को दो सीरीज में बांटा है, जिसमें चारों सीए फाउंडेशन पेपर शामिल है. स्टूडेंट्स अपनी तैयारी का प्लान बनाने के लिए इसके पूरे शेड्यूल को ध्यान में रखें. टेस्ट में चारों सब्जेक्ट से अकाउंटिंग, बिजनेस लॉज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और बिजनेस इकोनॉमिक्स शामिल होंगे.

मॉक टेस्ट सीरीज 1 एग्जाम डेट 

  • पेपर 1- अकाउंटिंग, 1 दिसंबर 2026 
  • पेपर 2- बिजनेस लॉज, 3 दिसंबर 2026 
  • पेपर 3- क्वानटेटिव एप्टीट्यूड, 7 दिसंबर 2026 
  • पेपर 4- बिजनेस इकोनॉमिक्स, 9 दिसंबर2026 

मॉक टेस्ट 2 एग्जाम डेट 

  • पेपर 1- अकाउंटिंग, 14 दिसंबर 
  • पेपर 2- बिजनेस लॉस, 16 दिसंबर 
  • पेपर 3- क्वानटेटिव एप्टीट्यूड, 18 दिसंबर 
  • पेपर 4- बिजनेस इकोनॉमिक्स, 21 दिसंबर 

यहां अपलोड होगा मॉक टेस्ट पेपर

मॉक टेस्ट पेपर  बीओएएस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. हर विषय के पेपर बोर्ड ऑफ स्टडीज नॉलेज पोर्टल और बीओएस एमटीपी  रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर संबंधित तारीखों पर दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे. स्टूडेंट को संबंधित पेपर डाउनलोड करके तय समय में पूरा करना होगा. इन टेस्ट का मकसद कैंडिडेट्स को असली परीक्षा से पहले प्रैक्टिस करने का मौका देना है. 

See also  PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026 released at sssb.punjab.gov.in; check steps to dowload

ये भी पढ़ें-कितने पढ़े-लिखे हैं रेहान वाड्रा, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

फिजिकल मॉक टेस्ट के लिए रजिस्टर कैसे करें?

  • फिजिकल मॉक टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल bosmtp.icai.org पर जाएं. 
  • इसके बाद स्टूडेंट लॉगिन पर क्लिक करें. 
  • पहली बार इस्तेमाल करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनना होगा. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद सेल्फ सर्विस पोर्टल अकाउंट से जुड़ा ईमेल एड्रेस डालें. 
  • इसमें लॉगिन करने के लिए ईमेल से मिला वन टाइम पासवर्ड डालें.

जनवरी 2027 में होगी परीक्षाएं 

मॉक टेस्ट शेड्यूल के साथ-साथ स्टूडेंट का मेन एग्जाम की तारीखों पर भी ध्यान देने की सलाह दी गई है. आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी 2027 के एग्जाम 3, 5, 7 और 9 जनवरी को होंगे. सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 जनवरी को होंगे. जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 8, 10 और 12 जनवरी को होगी.

ये भी पढ़ें-गुजरात के स्कूलों में बाहरियों की एंट्री बैन, लेनी होगी लिखित परमिशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required