J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार


जम्मू कश्मीर सरकार ने मेडिकल इंटर्न को एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न लगातार स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. जिसके बाद अब जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स समेत एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न का मेडिकल इंटर्नशिप इंटर्न बढ़ा दिया है. जम्मू कश्मीर के सिविल सेक्रेटेरिएट के हेल्थ और मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से जारी सरकारी आर्डर के अनुसार इंटर्न के महीने के स्टाइपेंड में दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ोतरी की गई है. 

कितना बढ़ाया गया स्टाइपेंड?

जम्मू-कश्मीर हेल्थ और मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी ऑर्डर के अनुसार अब जम्मू कश्मीर के फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स समेत एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न को हर महीने 12,300 रुपये की जगह 25000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा. सरकार के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से ही लागू मानी जाएगी. यह आर्डर फाइनेंस डिपार्टमेंट के U.O. No. FD-Code/69/2026-AO-1068 तारीख 20.10.2026 और जम्मू कश्मीर सरकार के ऑर्डर के अनुसार जारी किया गया है. 

ये भी पढ़ें-UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 

लंबे समय से हो रही थी मांग 

जम्मू कश्मीर में मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे. इंटर्न ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सितंबर में हड़ताल भी की थी.  जिसके बाद 8 सितंबर को सरकार ने उनसे आंदोलन समाप्त करने और उनकी मांगों पर विचार करने के लिए एक महीने का समय देने के लिए कहा था. इसके बाद एक महीना बीतने के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न ने अपनी हड़ताल फिर से शुरू कर दी. मेडिकल इंटर्न का कहना था कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए औपचारिक सरकारी आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. जिसके बाद आज यानी 21 अक्टूबर को सरकार ने मेडिकल इंटर्न की मांगों को मान लिया है और स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है. 

See also  ITBP Medical Officer Notification: ITBP में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

सैकड़ों उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा 

जम्मू कश्मीर सरकार के इस फैसले से जम्मू कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों में इंटर्नशिप कर रहे सैकड़ों एमबीबीएस, बीडीएस इंटर्न को इसका फायदा मिलेगा. इसके साथ ही फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को भी स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा. वहीं आपको बता दें कि अब तक मेडिकल इंटर्न को 12,300 रुपये तक स्टाइपेंड मिलता था, जिसमें अब 12,700 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जो मौजूदा राशि के मुकाबले लगभग 103.25 प्रतिशत की वृद्धि है. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब जम्मू-कश्मीर के मेडिकल इंटर्न काे 25000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-PM इंटर्नशिप में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, फिर भी नहीं हो पाई बढ़ोतरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required