UPSC की तैयारी के लिए कितने साल का करेंट अफेयर्स पढ़ें? जानें आसान टिप्स


यूपीएससी की तैयारी में करेंट अफेयर्स की अहम भूमिका होती है. देश-दुनिया में होने वाली घटनाओं से जुड़े सवाल प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं में पूछे जाते हैं. ऐसे में कई उम्मीदवारों के मन में सवाल रहता है कि उन्हें कितने साल पुरानी खबरें पढ़नी चाहिए. बहुत ज्यादा सामग्री पढ़ने के बजाय जरूरी खबरों पर ध्यान देना और समय-समय पर रिवीजन करना ज्यादा सही होता है और 2027 की परीक्षा के लिए करें ऐसे तैयारी .

यूपीएससी के लिए कितने महीने का करेंट अफेयर्स पढ़ें ?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए आमतौर पर पिछले 12 से 18 महीने के करेंट अफेयर्स पर ध्यान देना उपयोगी रहता है. यह कोई तय नियम नहीं है. परीक्षा में पुराने घटनाक्रमों से जुड़े सवाल भी आते हैं, खासकर जब उनका संबंध इतिहास, संविधान, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण या विज्ञान जैसे विषयों से हो.

प्रीलिम्स के लिए परीक्षा से पहले के कम से कम 12 महीनों की प्रमुख घटनाओं को अच्छी तरह तैयार करें. इसमें सरकारी योजनाएं, महत्वपूर्ण रिपोर्ट, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, पर्यावरण, विज्ञान और तकनीक से जुड़ी खबरें शामिल हो . मेन्स परीक्षा के लिए केवल खबर याद करना काफी नहीं है. किसी मुद्दे के कारण, प्रभाव, चुनौतियों और संभावित समाधान को समझना भी जरूरी है. इसलिए 12 से 18 महीने की प्रमुख घटनाओं को विषय के अनुसार पढ़ें और उन्हें यूपीएससी के पाठ्यक्रम से जोड़कर समझें.

करेंट अफेयर्स पढ़ने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

रोज अखबार पढ़ें  किसी एक विश्वसनीय अखबार को नियमित रूप से पढ़ें. हर खबर को नोट करने के बजाय परीक्षा से जुड़ी जानकारी पर ध्यान दें. खबर पढ़ते समय देखें कि उसका संबंध सामान्य अध्ययन के किस विषय से है. महत्वपूर्ण योजनाओं, रिपोर्ट, सरकारी फैसलों और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के छोटे नोट्स बनाएं. इससे परीक्षा के समय रिवीजन करना आसान होगा.महीने के अंत में पढ़ी गई खबरों का रिवीजन करें. किसी एक भरोसेमंद अखबार या  नोट्स का सहारा लें, ताकि बार-बार अलग-अलग स्रोतों से पढ़ने में समय बर्बाद न हो.नियमित रूप से करेंट अफेयर्स के सवाल हल करें. इससे पता चलेगा कि कौन से विषय अच्छी तरह याद हैं और किन पर दोबारा काम करने की जरूरत है.

See also  'Why is CBSE 10th result pending for long?' Students raise grievances as delay affects 11th admission process

यह भी पढ़ें : 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!

UPSC 2027 परीक्षा कब होगी ?

यूपीएससी ने वर्ष 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स 23 मई 2027 को आयोजित की जानी निर्धारित है. परीक्षा का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी होगा और आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 फरवरी 2027 निर्धारित की गई है. वहीं, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा यानी मेन्स 20 अगस्त 2027 से शुरू होने वाली है.

यह भी पढ़ें :RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच

Disclaimer : परीक्षा की तारीखों में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदन और अन्य अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  नियमित रूप से देखते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required