UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल


उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर एक बार फिर बदलाव किया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश और परीक्षा मैदान में जलभराव के कारण कुछ उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र और तारीखों को बदल दिया है.

बोर्ड की ओर से जारी सूचना में प्रभावित उम्मीदवारों के लिए संशोधित परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है. वहीं प्रभावित उम्मीदवारों के संशोधित एडमिट कार्ड भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. उम्मीदवारों को नए एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी के आधार पर ही परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्र पर पहुंचना होगा. 

  • बोर्ड की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में परीक्षा के लिए आवंटित 3 तारीखों के उम्मीदवारों के केंद्र और तारीख में बदलाव किया गया है. अब 8 अक्टूबर यानी आज होने वाली 11वीं वाहिनी पीएससी, सीतापुर में पीईटी के लिए निर्धारित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 11 अक्टूबर 2026 को डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में होगी. 
  • वहीं 9 अक्टूबर को सीतापुर केंद्र पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा भी डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में ही होगी. उनकी परीक्षा की तारीख 9 अक्टूबर ही रखी गई है.
  • इसके अलावा 10 अक्टूबर को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में परीक्षा के लिए आवंटित उम्मीदवारों की परीक्षा अब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन

See also  IIM Ranchi EMBA student bags Rs 1.2 crore offer, Rs 52.50 lakhs highest package in MBA | Education News

बारिश और जलभराव के कारण बदला शेड्यूल

पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि बारिश और ग्राउंड पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए इन उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र और तारीखों को दोबारा तय किया गया है. यानी जिन उम्मीदवारों का केंद्र सीतापुर में था, उन्हें अब संशोधित एडमिट कार्ड में दिए गए नए केंद्र पर पीईटी के लिए पहुंचना होगा. वहीं उम्मीदवारों को पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र पर नहीं जाना है. वहीं बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं.

आजमगढ़ के उम्मीदवारों का भी बदला केंद्र

इससे पहले बारिश और जलभराव के कारण आजमगढ़ में आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के केंद्र में भी बदलाव किया गया था. 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में 9 और 10 अक्टूबर 2026 को पीईटी के लिए आवंटित उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र बदलकर 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर कर दिया गया था. 9 अक्टूबर को आजमगढ़ केंद्र पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा अब 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर में 9 अक्टूबर को ही होगी. इस तरह 10 अक्टूबर के उम्मीदवार की परीक्षा भी 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर में 10 अक्टूबर को होगी. 

ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  DU UG admissions 2026: Delhi University announces ECA trial schedule, physical tests from July 16

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required