IIT रुड़की में प्रोफेसर बनने का मौका, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की में फैकल्टी के पद पर नौकरी करने का मौका है. संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह विशेष भर्ती अभियान एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है. योग्य उम्मीदवार आईआईटी रुड़की की ऑफिशियल भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है. उम्मीदवारों काे आवेदन के लिए किसी तरह की हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं है. 

32 विभागों और स्कूलों में मौका 

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती आईआईटी रुड़की के अलग-अलग विभागों, स्कूलों और सेंटर में की जाएगी. इनमें आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एप्लाइड मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग, बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, डिजाइन, अर्थक्वेक इंजीनियरिंग, अर्थ साइंसेज, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल है.

इसके अलावा ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, हाइड्रोलॉजी, हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी, मैनेजमेंट स्टडीज, मैथमेटिक्स, मैकेनिकल एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग, पेपर एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, पॉलीमर एंड प्रोसेस इंजीनियरिंग और फिजिक्स में भी पद है. वहीं मेहता फैमिली स्कूल ऑफ डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अलग-अलग सेंटर जैसे डिजास्टर मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट, नैनोटेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, सस्टेनेबल एनर्जी, फोटोनिक्स एंड क्वांटम कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भी आवेदन किया जा सकता है. 

दो ग्रेड में होगी नियुक्ति 

इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति दो ग्रेड में होगी. ग्रेड 1 के लिए एकेडमिक पे लेवल-12 निर्धारित है, जिसमें सैलरी 1,01,500 रुपये से 1,67,400 रुपये तक है. वहीं ग्रेड-2 के लिए एकेडमिक पे लेवल-10 है, जिसमें सैलरी 57,700 रुपये से 98,200 रुपये है. ग्रेड-2 में शुरुआती सैलरी 89,800 रुपये तय किया जाएगा. 

See also  IBPS Clerk 2026 recruitment notice released at ibps.in: Check who can apply, salary, and other details

क्या होनी चाहिए योग्यता?

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पीएचडी और पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास योग्यता होनी चाहिए. साथ ही बहुत अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड और पीएचडी के दौरान प्राप्त एक्सपीरियंस को छोड़कर कम से कम 3 साल का इंडस्ट्री, रिसर्च या टीचिंग एक्सपीरियंस होना चाहिए. ग्रेड-2 के लिए संबंधित क्षेत्र में पीएचडी पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास योग्यता और पूरे एकेडमी करियर में अच्छा रिकॉर्ड होना जरूरी है. 

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

उम्मीदवार एक से ज्यादा विभाग, स्कूल या सेंटर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट ऑनलाइन अपलोड करनी होंगे. विशेष भर्ती अभियान के लिए संबंधित एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडी प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में होना चाहिए. फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार को उसकी एक कॉपी अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखनी होगी.

ये भी पढ़ें-DTU में शुरू हुआ यूथ इनोवेशन चैलेंज, 2 करोड़ का मिलेगा पुरस्कार

असिस्टेंट प्रोफेसर को मिलेंगे यह फायदे 

आईआईटी रुड़की में नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति होने वाले फैकल्टी को सैलरी के अलावा कई सुविधाएं भी दी जाएगी. ज्वाइनिंग के बाद 3 साल तक हर महीने 30,000 की फेलोशिप का प्रावधान है. भारत में काम कर रहे उम्मीदवारों के ज्वाइन करने और निजी सामान शिफ्ट करने का खर्च 1 लाख रुपये तक, जबकि विदेश में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए यह राशि डेढ़ लाख रुपये तक हो सकती है. कैंपस में उपलब्धता के आधार पर आवास भी दिया जा सकता है. फैकल्टी को 3 साल के लिए 3 लाख का प्रोफेशनल डेवलपमेंट अलाउंस भी मिलेगा. रिसर्च प्रस्ताव के आधार पर 2 साल के लिए 20 लाख रुपये तक का फैकल्टी इनिशिएशन ग्रांट और ज्वाइनिंग के समय लैपटॉप, प्रिंटर आदि के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान है. 

See also  IIM Lucknow opens admissions for BS in AI and Business Analytics programme; check details here

कहां कर सकते हैं आवेदन?

आईआईटी रुड़की की फैकल्टी भर्ती की ऑनलाइन पोर्टल facultyselection.iitr.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर शाम 5 बजे बजे है. भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए भी फैकल्टी भर्ती के ऑनलाइन पोर्टल पर कांटेक्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required