बिहार SI मुख्य परीक्षा कैंसिल, जानें दोबारा कब होगा एग्जाम


BPSSC ने सब इंस्पेक्टर भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी है. आयोग ने 23 अगस्त को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है. यह परीक्षा इसी साल 27 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी, अब इसे दोबारा आयोजित कराया जाएगा. आपको बता दें कि दरोगा भर्ती की यह परीक्षा 1,799 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी. आयोग ने अपने नोटिस में परीक्षा रद्द करने के लिए फिलहाल सिर्फ अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया है. परीक्षा रद्द करने की पूरी तरह जानकारी आयोग की ओर से जारी नोटिस में नहीं दी गई है. 

BPSSC की विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत दरोगा भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई को दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी. पहली पारी में सामान्य हिंदी और दूसरी पारी में सामान्य अध्ययन का पेपर आयोजित किया गया था. इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. मुख्य परीक्षा के बाद 19 जून 2026 को रिजल्ट जारी किया गया था. वहीं कुल 35,857 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए शार्ट लिस्ट किए जाने की जानकारी दी गई थी.

परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद उठे थे सवाल 

मुख्य परीक्षा के बाद कुछ उम्मीदवारों ने परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए थे. पटना में उम्मीदवारों ने प्रदर्शन करते हुए परीक्षा को रद्द कर दोबारा करने की मांग भी की थी. उम्मीदवारों की ओर से रिजल्ट में कुछ पैटर्न को लेकर भी सवाल उठाए गए थे. इसके अलावा परीक्षा से जुड़े प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के दावे भी किए गए थे. उम्मीदवारों ने इससे संबंधित सामग्री आयोग और आर्थिक अपराध इकाई तक पहुंचाने की बात कही थी. परीक्षा वाले दिन गया के रामपुर थाने में सॉल्वर सिंडिकेट से जुड़ा मामला भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी. बाद में पूर्णिया में भी इस भर्ती से जुड़ा केस सामने आया था. वहीं ईओयू की जांच के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर बिजली कटने, जैमर से जुड़े रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की भी घटनाएं सामने आई थी. हालांकि फिलहाल BPSSC के मौजूदा नोटिस में परीक्षा रद्द करने के पीछे इन घटनाओं को नहीं बताया है. आयोग ने सिर्फ अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया. 

See also  Who is Priyadarshini Mallick? TMC leader Jyotipriya's daughter removed from post of WBCHSE secretary

ये भी पढ़ें-Explained: बिहार में TRE-4 में 32,388 पदों पर वैकेंसी! परीक्षा पैटर्न में बदलाव का रखें ध्यान

दोबारा कब होगी परीक्षा?

आयोग ने साफ किया है कि रद्द की गई मुख्य लिखित परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. हालांकि नई परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. इसकी जानकारी अलग से नोटिस जारी करके दी जाएगी. उम्मीदवारों को फिलहाल यह सलाह दी गई है कि नई तारीख और भर्ती से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें. आयोग ने असामाजिक तत्वों की ओर से फैलाई जा रही फेक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी है. 

1799 पदों पर होनी है भर्ती 

इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 1799 पद भरे जाने हैं. इनमें 850 पद अनारक्षित, 298 पद ईबीसी, 222 पद बीसी, 180 पद एससी, 63 पद एसटी और 42 पर ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं. पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 36 और स्वतंत्रता सेनानी कोटे के तहत 8 पद भी निर्धारित है.

ये भी पढ़ें-MP में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET 2026 paper leaked? Over 100 Biology, Chemistry questions allegedly matched guess papers

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required