मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में कैसे कर सकते हैं अप्लाई?‌ मिलते हैं ₹5000


Krishak Scholarship Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना चला रही है,  इस योजना का फायदा पात्र छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद के रूप में मिलता है,  इसका उद्धेश्य यह है की पैसों की कमी के कारण किसान परिवार के बच्चों की पढ़ाई न रुके. सरकार ने 31 जुलाई 2026 को योजना का दायरा बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके. आइए जानते है इस योजना के लिए पात्रता क्या है और आवेदन कैसे किया जाता है.

योजना में कितनी मिलती है मदद?

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए ₹5,000 प्रति माह की आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है.  सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाने का भी फैसला लिया है, ताकि पहले की तुलना में अधिक किसान परिवारों के पात्र बेटे-बेटियों को इसका लाभ मिल सके. इसका उद्देश्य आर्थिक कारणों से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना है. हालांकि इस दायरे में कौन-कौन से विद्यार्थी और पाठ्यक्रम शामिल होंगे, इसकी अंतिम पात्रता सरकार के जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तय होगी

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ किसान परिवार के पात्र बेटे-बेटियों को दिया जाता है. पहले से जारी निर्देशों के अनुसार छात्र को उत्तर प्रदेश का निवासी होना और परिवार का किसान होना जरूरी है, और आवेदन करने वाले छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में अध्यनरत होना जरूरी है. इसके अलावा छात्र को योजना में जो निर्धारित अन्य शैक्षणिक और पात्रता की शर्तो को पूरा करना होग. आवेदन के समय छात्र की पढ़ाई, निवास और किसान परिवार के सम्बंधित जानकारी मांगी जा सकती है. योजना के तहत कृषि से जुड़े पाठ्यक्रमों के साथ अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी शामिल किए जाने का प्रावधान है.

See also  National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 5 जुलाई तक करें आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

यह भी पढ़े : स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  

कैसे करें आवेदन?

योजना से जुडी आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद् के माध्यम से संचालित होती है. आवेदन के लिए सबसे पहले सम्बंधित आधिकारिक पोर्टल पर योजना की जानकारी और वर्त्तमान आवेदन प्रक्रिया देखें. इसके बाद आवेदन में मांगी गई व्यक्तिगत और शेक्षणिक जानकारी भरनी होती है आवेदन करते समय सारी जानकारी ध्यान से भरे गलत जानकारी देने पर आवेदन में परेशानी आ सकती है.

कौन से दस्तावेज लग सकते हैं?

आवेदन के दौरान छात्र का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी और किसान परिवार से संबंधित दस्तावेज मांगे जा सकते हैं. जरूरी दस्तावेजों की अंतिम सूची आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधिकारिक पोर्टल पर जरूर देखें 

₹5,000 कब मिलेंगे?

सरकार की ओर से छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर ₹5,000 करने की घोषणा की गई है. हालांकि, लाभ मिलने की तारीख, भुगतान की प्रक्रिया और नए नियमों के बारे में आधिकारिक निर्देशों को ही अंतिम माना जाएगा. इसलिए आवेदन करने से पहले नई  जानकारी जरूर देख लें. योजना से संबंधित जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के आधिकारिक माध्यमों का ही इस्तेमाल करें

यह भी पढ़े : किन स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, क्या योग्यता होनी जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  ICAI CA Foundation Results May 2026 LIVE: Scorecards Today At 11 AM; Direct Link To Download Here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required