delhi university announces japanese firm internship with rs 60000 stipend


इसमें कोई एतराज नहीं है कि आपको यदि 60 हजार तक की पेड़ इंटर्नशिप मिल जाए, इससे आगे के जॉब के लिए रास्ते खुल जाएंगे। अब सोच रहे होंगे कि इतनी मोटी कीमत वो भी इंटर्नशिप में देखने को मिल रही है। हालांकि, इतना न सोचें डायरेक्ट अप्लाई कर दें।

दरअसल, जापानी कंपनी में पेड़ इंटर्नशिप में मंथली 60000 तक की इंटर्नशिप निकली है। आपको बताते चलें कि, हालिए में दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC), डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की तरफ से इसकी घोषणा की है।

इस पेड़ इंटर्नशिप के जरिए जापानी कंपनी स्पिक्स लर्निंग (Sprix Learning) में कैंडिडेट्स को बतौर मैनजमेंट इंटर्न बिजनेस डेवलपमेंट रखा गया है। बता दें कि, इंटर्नशिप की अवधि में कैडिडेट्स को बिजनेस डेवलपमेंट, स्कूल आउटरीच पार्टरशिप और मार्केटिंग से संबंधित काम करने होंगे। यह सीखने के साथ फ्यूचर में जॉब के लिए तैयारी होने की बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

कौन लोग अप्लाई कर सकता है?

– इस इंटर्नशिप को पाने के लिए अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और पीएचडी स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।

– इसके लिए डीयू के पूर्व छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।

– इस समय जो कैंडिडेट्स फाइनल ईयर में है, उनके साथ ही हाल में बीबीए, बीकॉम, बीएमएस, एमबीए और अन्य प्रोग्राम के स्टूडेंट्स भी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

– उम्र सीमा संबंधित कोई भी जानकारी नहीं बताई गई है।

– इसके अलावा, कैंडीडेट का कम्युनिकेशन स्किल बढ़िया हो। क्योंकि उन्हें एकेडमिक ट्रेनिंग, टेस्ट प्रिपरेशन, लर्निग, स्टूडेंट्स सॉल्यूशन पर काम करना होगा।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इस पेड़ इंटर्नशिप के लिए गूगल फॉर्म के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको इसका लिंक दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर कर दिया गया है। आप चाहें तो सीधे QR कोड स्कैन करके भी रजिस्ट्रेशन लिंक तक पहुंच सकते हैं।

See also  RPSC Exam Calendar 2026 Revised: RAS Prelims Now On December 6; Application Ends Today | Education and Career News

इसके बाद लिंक ओपन करें, अपना नाम, उम्र, कोर्स, पढ़ाई-लिखाई तमाम सभी जानकारी को फिल कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि जानकारी बिल्कुल सही हो। जिन लोगों को चयन किया जाएगा उन्हें फोन कॉल या फिर ईमेल से संपर्क किया जाएगा।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required