रेलवे में 3477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन


रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट रिक्रूटमेंट 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है. यह भर्ती CEN 06/26 के तहत की जाएगी. जिसमें कुल 3,477 पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत रेलवे में ग्रेजुएट लेवल के अलग-अलग नॉन टेक्निकल पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. विस्तृत नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर को जारी किया जाएगा, जिसमें पदवार वैकेंसी, पात्रता, परीक्षा और भर्ती से जुड़ी बाकी शर्तें पूरी की जाएगी. 

किन पदों पर होगी भर्ती?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती में कुल 3,477 पद शामिल है. इनमें सबसे ज्यादा गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद है. इसके अलावा सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 56 पद शामिल है. भर्ती में स्टेशन मास्टर और दूसरे ग्रेजुएट लेवल पदों को भी शामिल किया गया है. हालांकि शॉर्ट नोटिस में पदों का विस्तृत विवरण जारी नहीं किया गया है. यह विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी किया जाएगा. वहीं इस प्रक्रिया में पे लेवल 5 और पे लेवल 6 के पद शामिल है. 

पदों के लिए एलिजिबिलिटी

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी, अंग्रेजी में निर्धारित टाइपिंग दक्षता भी जरूरी है. वहीं उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी. 

See also  NEET UG Final Answer Key 2026 OUT: Results out shortly

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए आवेदन 8 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे. उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ऑफिशियल पोर्टल के जरिए फॉर्म भरना होगा. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को CEN 06/2026 एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल का ऑप्शन चुनकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरनी होगी. जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे और निर्धारित फीस जमा करनी होगी. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांचने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा. 

ये भी पढ़ें-यूपी 11,508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को मिलेगा वेटेज? आयु में छूट की तैयारी

कितनी देनी होगी फीस? 

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये रखी गई है. पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद, इसमें से 400 रुपये बैंक फीस काट कर वापस की जाएगी. वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये फीस है. सीबीटी-1 में शामिल होने के बाद यह पूरी राशि बैंक फीस की कटौती के बाद वापस की जाएगी. 

दो चरणों में होगी परीक्षा 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती में पहले सीबीटी-1 और फिर सीबीटी-2 आयोजित किया जाएगा. इसके बाद संबंधित पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट या टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा. सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा. सीबीटी-1 में 100 सवाल होगी. इसमें जनरल अवेयरनेस के 40, मैथमेटिक्स के 30 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 30 सवाल होंगे. परीक्षा के लिए 90 मिनट का टाइम टाइम मिलेगा. वहीं सीबीटी-2 में कुल 120 सवाल होंगे. इसमें जनरल अवेयरनेस के 50, मैथमेटिक्स के 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 35 सवाल होंगे. इसके लिए भी 90 मिनट का समय मिलेगा. दोनों सीबीटी में गलत जवाब पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.

See also  JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस

ये भी पढ़ें-कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज,  5 बजे तक ही होगा आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required