sbi clerk recruitment 2026 prelims admit card released online


जिन लोगों ने एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें बता दें कि, भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कर दिए है। इच्छुक उम्मीदवार अपना कॉल लेटर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को होगी। इस भर्ती के चलते जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

आइए आपको इस लेख में बताते हैं कार्ड कैसे डाउनलोड करें। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे लोग परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाए। बिना कॉल लेटर के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

एसबीआई क्लर्क भर्ती से जुड़ी जानकारी

इस समय एसबीआई ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

इसके लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे दिए आसान चरणों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

– सबसे पहले आप sbi.bank.in पर जाएं।

– अब होमपेज पर करियर्स सेक्शन को ओपन करें।

– जूनियर एसोसिएट भर्ती से संबंधित लिंक खोलें।

– एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

– पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालें।

– इसके बाद कैप्चा कोड भरें।

– अब आप लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

– इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

– एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

– अब आप परीक्षा के लिए एक- दो प्रिंट कॉपी निकालकर रख लें।

See also  PM Research Chair Scheme 2026: Government invites Indian-origin researchers abroad- Check details

26 और 27 सितंबर को होगी नियमित पदों की परीक्षा

– SBI Clerk की रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

– उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

– परीक्षा केंद्र का पता और बाकी जानकारी पहले से चेक कर लें।

– यदि एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती दिखाई देगी, तो उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।

– यह परीक्षा चार पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी की पाली और रिपोर्टिंग समय की जानकारी उसके एडमिट कार्ड पर नजर आएगी।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required