DRDO में इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?


डिफेंस सेक्टर में काम करने और रिसर्च का एक्सपीरियंस हासिल करने के इच्छुक छात्रों के लिए डीआरडीओ में इंटर्नशिप का अवसर आया है. डीआरडीओ की कानपुर स्थित डीएमएसआरडीई लैब ने अलग-अलग इंजीनियरिंग और साइंस डिसिप्लिन के फाइनल ईयर के छात्रों के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की है. इसमें चयनित छात्रों को 6 महीने तक इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा और इसके लिए स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. आवेदन करने के लिए छात्रों को अपने संस्थान के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इस इंटर्नशिप के लिए कुल 9 पद हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर है. 

किन विषयों के छात्र कर सकते हैं अप्लाई?

डीएमएसआरडीई की ओर से जिन विषयों के लिए इंटर्नशिप का अवसर दिया गया है, उनमें केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलीमर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल है. इसके अलावा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, केमेस्ट्री और मटेरियल साइंस के छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

पढ़ाई और अंको से जुड़ी क्या है शर्तें?

इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट या इंजीनियरिंग साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हो. उम्मीदवार का फुल टाइम कोर्स के फाइनल ईयर में होना जरूरी .है एकेडमिक प्रदर्शन भी चयन प्रक्रिया में जरुरी रहेगा. आवेदन करने वाले छात्र के कम से कम 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके साथ आवेदन की अंतिम तारीख के दिन उम्र 28 वर्ष से कम होनी चाहिए.

कॉलेज से अप्रूवल लेना जरूरी 

See also  JENPAS UG result 2026 declared at wbjeeb.nic.in; rank cards available, counselling schedule to be announced soon

डीआरडीओ की इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को अपने कॉलेज के डीन, एचओडी, डायरेक्टर या प्रिंसिपल के जरिए रिक्वेस्ट लेटर तैयार करवाना होगा. आवेदन फाॅर्म का निर्धारित फॉर्मेट नोटिफिकेशन से लेना होगा. फॉर्म में उम्मीदवार की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, कॉलेज, मोबाइल नंबर, ईमेल, डिग्री, सीजीपीए, ब्रांच से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. उसके बाद संस्थान के लेटर हेड पर संबंधित अधिकारी के सिग्नेचर करवाने होंगे. 

ये भी पढ़ें-PG डॉक्टरों का 2 साल राज्य में नौकरी जरूरी, उत्तराखंड में नए नियम

आवेदन के साथ कौन से कागज देने होंगे?

फाॅर्म के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट भी भेजने होंगे. इनमें कॉलेज का रिक्वेस्ट लेटर, हाई स्कूल की मार्कशीट, पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट, फोटो आईडी और रिज्यूमे शामिल है. पूरा आवेदन तैयार होने के बाद इसकी हार्ड कॉपी, स्पीड पोस्ट या बाय हैंड डीएमएसआरडीई, कानपुर भेजनी होगी. 

आवेदन भेजने का एड्रेस 

डायरेक्टर, डिफेंस मैटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट, डीआरडीओ, जीटी रोड कानपुर -208013 

किस आधार पर होगा चयन?

सभी आवेदनों में से उम्मीदवारों का चयन उनके सीजीपीए, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. चयन होने पर उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया और जॉइनिंग की जानकारी ईमेल के जारी दी जाएगी. डीआरडीओ ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में दी गई जानकारी पूरी और सही होनी चाहिए. अधूरे या गलत डिटेल वाले आवेदन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required