QS ग्लोबल MBA रैंकिंग में भारत के कितने स्कूल, जानिए टॉप 50 में कौन?


QS ग्लोबल MBA रैंकिंग 2027 में भारतीय बिजनेस स्कूलों की मौजूदगी बढ़ी है. लेकिन इस बार भी भारत का कोई संस्थान दुनिया के टॉप 50 एमबीए प्रोग्राम में जगह नहीं बन सका. रैंकिंग में IIM बेंगलुरु भारत का सबसे ऊपर रहने वाला संस्थान है, जिसे ग्लोबल स्तर पर संयुक्त रूप से 64वां स्थान मिला. इसके बाद IIM अहमदाबाद 70वें और IIM कोलकाता 95वें स्थान पर रहा. वहीं आपको बता दें कि QS ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2027 को 16 सितंबर को जारी किया गया. इस बार 65 देशों और 400 से ज्यादा फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम शामिल किए गए. रैंकिंग में संस्थाओं का मूल्यांकन रोजगार, क्षमता, एलुमिनाई रिजल्ट, थॉट लीडरशिप और विविधता जैसे मानकों पर किया गया. 

भारत के कितने संस्थान रैंकिंग में शामिल? 

क्यूएस ग्लोबल फुल टाइम एमबीए रैंकिंग 2027 में भारत के कुल 19 संस्थानों को जगह मिली. यह संख्या 2022 में शामिल 7 और 2020 में शामिल 5 भारतीय संस्थानों की तुलना में ज्यादा है. इस साल भारत के पांच संस्थान पहली बार रैंकिंग में शामिल हुए हैं. इनमें ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी नए भारतीय संस्थानों में सबसे ऊपर है, जिसे 171 से 180 के बैंड में रखा गया. इसके अलावा जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, क्राइस्ट डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडी का स्कूल ऑफ लीडरशिप एंड मैनेजमेंट और विक्रांत यूनिवर्सिटी ग्वालियर पहली बार रैंकिंग में शामिल हुए. यह सभी 301 प्लस कैटेगरी में है. 

IIM बैंगलोर भारत में सबसे आगे 

See also  CBSE 12th Result 2026 Release Date, Time LIVE: When Will CBSE Release Class 12 Results On cbseresults.nic.in? Scorecards Soon On DigiLocker, UMANG

आईआईएम बैंगलोर लगातार चौथे साल भारत का सबसे ऊंची रैंकिंग वाला एमबीए संस्थान बना हुआ है. हालांकि 2027 की रैंकिंग में इसकी ग्लोबल रैंक पिछले साल के मुकाबले नीचे आई है. आईआईएम बेंगलुरु इस बार संयुक्त रूप से 64 वें स्थान पर है, जबकि 2026 में यह 52वें स्थान पर था. रोजगार क्षमता के मामले में आईआईएम बेंगलुरु ने बेहतर प्रदर्शन किया. इस इंडिकेटर में इसे दुनिया में 29वां स्थान मिला और एशिया में यह दूसरे स्थान पर रहा. थॉट लीडरशिप में भी संस्थान 51वें स्थान पर है. आईआईएम अहमदाबाद को संयुक्त रूप से 70 वां स्थान मिला. यह एंटरप्रेन्योरशिप एंड एलुमिनाई आउटकम्स के ग्लोबल टॉप 100 में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान है और इस कैटेगरी में इसकी रैंक 84वीं है. वहीं आईआईएम कोलकाता 95वें स्थान पर हैं. इन तीनों ही प्रमुख आईआईएम में इस बार रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है. 

ये भी पढ़ें-UPTET 2026 में 72 हजार उम्मीदवारों ने दर्ज कराई आपत्तियां, 71000 खारिज

टॉप 10 में अमेरिकी संस्थानों का दबदबा 

क्यूएस एमबीए रैंकिंग 2027 के ग्लोबल टॉप 10 में अमेरिका के चार संस्थान शुरुआती चार स्थानों पर है. एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने पहली बार नंबर 1 स्थान हासिल किया. इसके बाद हॉवर्ड बिजनेस स्कूल दूसरे स्थान पर रहा. ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस तीसरे और पेन (व्हार्टन) चौथे स्थान पर हैं. वहीं एशिया में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर बिजनेस स्कूल सबसे ऊपर है और वैश्विक स्तर पर 23वें स्थान पर है. 

रैंकिंग के लिए किन मानकों का हुआ इस्तेमाल?

क्यूएस ने एमबीए प्रोग्राम का मूल्यांकन पांच प्रमुख क्षेत्रों के आधार पर किया. इनमें इम्पलाईबिलिटी को सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत वेटेज दिया गया. इसके बाद वैल्यू फॉर मनी को 20 प्रतिशत, एलुमिनाई आउटकम्स और थॉट लीडरशिप को 15-15 प्रतिशत तथा डाइवर्सिटी को 10 प्रतिशत वेटेज मिला. क्यूएस के अनुसार भारतीय बिजनेस स्कूल को इस साल रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप एंड एलुमिनाई आउटकम्स और डाइवर्सिटी जैसे क्षेत्रों में वैश्विक संस्थानों से कड़ी से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली. वहीं भारत के 10 संस्थाओं ने थॉट लीडरशिप के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन में सुधार किया.

See also  analysis of jag entry 125 eligibility for law graduates

ये भी पढ़ें-हरियाणा के 12000 शिक्षकों की नौकरी पर संकट, HTET पास करना अनिवार्य

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required