UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया


सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2027 के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।

सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग सभी कैटेगरी के लिए रिक्तियां आई है। वहीं, 16 सितंबर से इसके लिए आवेदन शुरु हो चुके है। आइए आपको इस भर्ती से संबंधित सारी डिटेल्स बताते हैं।

यूपीएससी ESE के लिए योग्यता

– किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री (बी.ई/बीटेक) हासिल की हो।

– सिविल, मैकनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग इन चार ब्रांच के अभ्यर्थी ही योग्य हैं।

– या कैंडिडेट का इंस्टीट्यूशन मेंबरशिप एग्जामिनेश (IETE) या एसोसिएट मेंबरशिप एग्जामिनेशन क्वालिफाई किया हो।

– वहीं, कुछ पदों के लिए जैसे (IRRS) के लिए एमएससी (फिजिक्स/इलेक्ट्ऱॉनिक्स/वायरलेस/ कम्युनिकेशन) वाले भी योग्य होंगे।

– उम्मीदवार ने कम से कम 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 30 वर्ष का न हुआ हो। उम्र की निर्धारण के लिए 1 जनवरी 2027 की तारीख देखी जाएगी। यदि इसे एज लिमिट के हिसाब से देखा जाए, तो कैंडिडेट का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले 1 जनवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।

– वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

तीन चरणों में होगा सेलेक्शन

पहला स्टेज- इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिमिनरी एग्जाम: यह ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। जिसके जरिए कैंडिडेट्स प्रमुख परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएंगे। इस एग्जाम में 2 पेपर अधिकतम 500 नंबर के होंगे। वहीं, पेपर-I 200 नंबर और पेपर-II 300 नंबर का पूछा जाएगा। जिसके मेरिट लिस्ट बनेगी।

See also  CBSE Class 12 student Vedant says swapped Physics paper saw no mark increase | Education News

स्टेज 2- इंजीनियरिंग सर्विस मेन एग्जाम: इसमें भी दो कन्वेशियल टाइप पेपर इंजीनियरिंग से संबंधित आएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। हर पेपर 300 नंबर का होगा।

स्टेज 3- इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट: साक्षात्कार भी 200 नंबर का होगा। जिसमें कैंडिडेट्स के व्यक्तित्व हो देखा जाएगा।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required