दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म


दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और फ्रीशिप कैटेगरी के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का इंतजार कर रहे पेरेंट्स के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 से आगे की कक्षाओं में खाली ईडब्ल्यूएस और फ्रीशिप सीटों पर एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हुई है. आवेदन पूरा होने के बाद खाली सीटों पर एडमिशन कंप्यूटरीकृत ड्राॅ ऑफ लॉट्स के जरिए किया जाएगा. डीओई के शेड्यूल के अनुसार ड्रॉ 24 सितंबर को आयोजित किए जाने की संभावना है. 

किन स्कूलों में मिलेगा एडमिशन? 

यह प्रक्रिया सरकारी और डीडीए की ओर आवंटित जमीन पर संचालित निजी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 2 और उससे ऊपर की खाली ईडब्ल्यूएस फ्रीशिप सीटों के लिए है. इसमें अल्पसंख्यक संस्थान में शामिल नहीं होंगे. सीटों का आवंटन पेरेंट्स की ओर से चुने गए स्कूलों और उनके आवासीय एड्रेस के आधार पर कंप्यूटर ड्राॅ से होगा. डीओई ने स्पष्ट किया है कि एड्रेस की जानकारी सही होना जरूरी है. पसंद के स्कूल में एडमिशन पाने के लिए गलत लोकेलिटी या एड्रेस दर्ज करने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है. 

EWS एडमिशन के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आवेदन करने वाले परिवार की सभी सोर्स से सालाना आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. इसके लिए दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग से जारी वैध आय प्रमाण पत्र जरूरी होगा. इसके अलावा बीपीएल, एएवाय राशन कार्ड या फूड सिक्योरिटी कार्ड रखने वाले परिवारों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं. इस एडमिशन प्रक्रिया में आवेदन करने वाले का दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है. 

See also  BPSC 72nd CCE prelims notification 2026 released: Registration for 1,230 posts begins on May 7; check complete details

ये भी पढ़ें-46 लाख की नौकरी ठुकराई, 7 बार एसएसबी में फेल; फिर ऐसे आर्मी ऑफिसर बने शारदेंदु

कक्षा के हिसाब से तय है उम्र 

डीओई ने कक्षा 2 से 9 तक एडमिशन के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित की है. 31 मार्च 2026 को कक्षा 2 में आवेदन करने वाले बच्चे की उम्र 6 साल उससे ज्यादा लेकिन 7 साल से कम होनी चाहिए. इसके बाद कक्षा तीन में एडमिशन लेने वाले की उम्र 7 साल या उससे ज्यादा लेकिन 8 साल से कम होनी चाहिए. वहीं कक्षा 4 में एडमिशन लेने वाले की उम्र 8 साल या उससे ज्यादा, लेकिन 9 साल से कम होनी चाहिए. ऐसे ही हर कक्षा के लिए उम्र सीमा 1 साल बढ़ती जाएगी. 

एक बच्चे के लिए सिर्फ एक आवेदन 

अभिभावकों को आवेदन करते समय खास सावधानी की जरूरत है. एक बच्चे के लिए केवल एक ही रजिस्ट्रेशन और आवेदन किया जा सकता है. आवेदन के लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा. एक ही बच्चे के लिए एक से ज्यादा आवेदन या एक ही परिवार की ओर से डुप्लीकेट आवेदन मिलने पर रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है. ऑनलाइन फॉर्म भरते समय जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस के लिए आय प्रमाण पत्र, लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र, सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र और हाल ही के पासपोर्ट साइज फोटो जैसे डॉक्यूमेंट तैयार होने जरूरी है.

ये भी पढ़ें-रेलवे में पैरामेडिकल की 560 वैकेंसी, 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  पीएम इंटर्नशिप के लिए पहला सुविधा केंद्र कोलकाता में शुरू - first facility for pm internship started in kolkata

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required