Patna University Protest | AISF Students Hunger Strike & Campus Shutdown


पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय बंद कराने का ऐलान किया। AISF के छात्र यूनिवर्सिटी के कार्यालयों में काम बंद कराने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दफ्तर की लाइटें बंद कर दीं और अकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया।

LLB प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक, पीजी में फीस में व्यापक बढ़ोतरी और अब तक MFA (Master of Fine Arts) की पढ़ाई शुरू नहीं होने समेत अन्य मांगों को लेकर AISF के छात्र पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने वार्ता के लिए बुलाया था। AISF का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही।

इसके बाद छात्रों ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी बंद कराने का फैसला लिया। AISF के छात्र उर्दू विभाग और वाणिज्य महाविद्यालय को भी बंद कराने पहुंचे। आंदोलनकारी छात्रों ने पहले यूनिवर्सिटी के दफ्तर बंद करवाए, इसके बाद अब क्लासरूम भी खाली करवा रहे हैं।

यूनिवर्सिटी से कुछ तस्वीरें…

यूनिवर्सिटी में काम बंद कराने पहुंचे छात्र।

यूनिवर्सिटी में काम बंद कराने पहुंचे छात्र।

यूनिवर्सिटी ऑफिस में घुसकर लाइट बंद की।

यूनिवर्सिटी ऑफिस में घुसकर लाइट बंद की।

छात्रों ने आकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया है।

छात्रों ने आकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया है।

छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है। हालांकि, उनकी जांच चिकित्सकों की टीम कर रही है। बुधवार को छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था। AISF ने विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच पहुंचकर भूख हड़ताल का समर्थन भी मांगा। कई छात्रों ने भूख हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले भी AISF ने विरोध मार्च निकाला था।

PU के कुलपति को हटाने की मांग

See also  रेलवे में पैरामेडिकल की 560 वैकेंसी, 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

AISF पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि संगठन की 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हुई थी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की।

साथ ही कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हमारी मांग है कि पटना विश्वविद्यालय के तानाशाह भ्रष्ट कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

पटना यूनिवर्सिटी में AISF के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाणिज्य महाविद्यालय को भी बंद करवाने पहुंचे सभी छात्र।

उर्दू विभाग को बंद कराने के बाद छात्र वाणिज्य महाविद्यालय को भी बंद करवाने पहुंचे। AISF के छात्र पिछले 4 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उर्दू विभाग को बंद करवाया गया

पटना यूनिवर्सिटी में उर्दू विभाग को बंद करवाया गया है। उर्दू विभाग को बंद कराने के बाद AISF छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डफली बजाकर सबीना विरोध करने पहुंचीं

डफली बजाकर सबीना विरोध करने पहुंचीं। उन्होंने कहा, “हम लोग विश्वविद्यालय बंद करा रहे हैं। स्टूडेंट्स 4 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। वीसी टालमटोल कर अपनी बात मनवाने की कोशिश कर रहे थे। हमारी जो मांगें हैं, उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। इसलिए हम विश्वविद्यालय बंद करा रहे हैं।”

सबीना ने कहा, “हम लोग यहां मुश्किल से आते हैं और यहां के वीसी फीस बढ़ा देते हैं। आप वीसी हैं, हमारा दर्द समझ सकते हैं। ऐसे वीसी हमें नहीं चाहिए।”

See also  RAS Mains 2026 Answer Book View: Apply By July 27

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संगठन का दावा- छात्रों का समर्थन मिल रहा है

एआईएसएफ पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि छात्रों का समर्थन बुधवार से ही मिलना शुरू हो गया था। क्योंकि स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठे थे। अगर यूजी करके यहां से निकलेंगे उन्हें पीजी में एडमिशन नहीं मिलने जा रहा है। पीजी में जाएंगे तो फीस ज्यादा होगी। वीसी तानाशाह रवैया अपना रहे हैं।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पढ़ाई बंद करवाकर क्लासरूम से बच्चों को निकाला

आंदोलनकारी छात्र पटना यूनिवर्सिटी का दफ्तर बंद करवाने के बाद क्लासरूम भी खाली करवा रहे हैं।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना यूनिवर्सिटी बंद पर अपडेट दे रही हैं शिवांजलि छाया

आंदोलनकारी छात्र ऑफिस बंद कराने के बाद अब पटना कॉलेज के क्लास में पहुंच रहे हैं। दूसरे छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है।

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंदोलनकारी छात्र बोला-हमारी बात नहीं सुनी जा रही है

बिट्‌टू भारद्वाज ने कहा कि हम भूख हड़ताल पर हैं। कल हमारी बात कुलपति से हुई, पर वे सिर्फ बात को घुमा रहे थे। किसी निष्कर्स पर नहीं पहुंच रहे थे। एक भी मुद्दे पर वो बात नहीं मान रहे थे। उनका घेराव हुआ तब जाकर हमें बात करने के लिए बुलाया था। बात विफल रही, इसलिए हमलोगों ने विवि को बंद करने का फैसला लिया।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एकेडमिक काउंसिल में लगाया ताला

छात्रों ने एकेडमिक काउंसिल में ताला लगवा दिया है। छात्रों ने ऐलान किया है कि वो आज पटना यूनिवर्सिटी को बंद करेंगे।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

AISA के छात्र पटना यूनिवर्सिटी बंद करवा रहे हैं

छात्र अपनी मांगों को लेकर पटना यूनिवर्सिटी को आज बंद करवा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required