बगैर प्रमोशन तहसीलदार से कैसे बनें डीएम? ये तरीका आएगा काम


सरकारी नौकरी में तहसीलदार बनने के बाद IAS बनने का सपना पूरा करने के लिए सिर्फ प्रमोशन का इंतजार करना ही जरूरी नहीं है. IAS में पहुंचने का एक रास्ता UPSC Civil Services Examination भी है. इस परीक्षा के जरिए हर साल अलग-अलग सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. अगर कोई तहसीलदार UPSC की परीक्षा देता है और उसकी रैंक व पसंद के अनुसार उसे IAS सेवा मिलती है , और वह IAS में सीधे भर्ती होने वाले अधिकारियों में शामिल होता है.इसके बाद अनुभव के आधार पर उसे आगे चलकर DM की जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आइए आसान भाषा में समझते है की तहसीलदार रहते हुए भी UPSC के जरिए IAS कैसे बन सकते हैं.

तहसीलदार को UPSC क्यों देना होगा?

अगर कोई तहसीलदार प्रमोशन के जरिए IAS नहीं बनना चाहता और UPSC के रास्ते से IAS में जाना चाहता है, तो उसे UPSC की सिविल सेवा परीक्षा देनी होगी. तहसीलदार की नौकरी होने से उसे सीधे IAS का पद नहीं मिलता. उसे परीक्षा में आवेदन करना होगा और बाकी उम्मीदवारों की तरह परीक्षा के सारे चरण पूरे करने होते हैं.

UPSC में कौन-कौन से चरण होते हैं?

UPSC Civil Services Examination कई चरणों में होती है.  सबसे पहले उम्मीदवार को UPSC देने के लिए आवेदन करना होगा. उसके बाद प्रारंभिक परीक्षा यानी Prelims की परीक्षा होती है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा यानी Mains देते हैं. इसके बाद इंटरव्यू होता है. इन सभी चरणों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अंतिम परीक्षा के परिणाम तैयार होता है.

See also  UGC-NET 2026 Answer key: UGC NET 2026 की आंसर-की कल जारी करेगा NTA, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़े : कौन है 21 साल में IAS बनने वाली श्रेया श्री? जो अब बनी खगड़िया DDC

UPSC पास करने के बाद क्या होगा?

UPSC में पास होने के बाद उम्मीदवार को उसकी रैंक और पसंद के हिसाब से सेवा मिलती है. अगर उसे IAS सेवा मिलती है तो वह IAS अधिकारी बन सकता है. इसके बाद उसे IAS की ट्रेनिंग और नौकरी से जुड़ी दूसरी प्रक्रियाओं से गुजरना होता है. यानी UPSC पास करते ही सीधे DM की पोस्ट नहीं मिलती है.

IAS बनने के बाद DM कैसे बनते हैं?

IAS बनने के बाद अधिकारी को अलग-अलग पदों पर काम करने का मौका मिलता है. अधिकारी के अनुभव और सरकार के फैसले के आधार पर उसे अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाती हैं. इनमें से एक DM यानी District Magistrate का पद भी है. इसलिए तहसीलदार से UPSC के जरिए IAS बनने के बाद DM बनने का रास्ता भी खुल सकता है, लेकिन DM की पोस्टिंग अपने आप नहीं मिलती.

क्या प्रमोशन के बिना IAS बन सकते हैं?

 UPSC Civil Services Examination के जरिए IAS में जाने का रास्ता अलग है. वहीं राज्य सेवा के अधिकारियों के लिए IAS में जाने का प्रमोशन वाला रास्ता अलग होता है. इसलिए अगर कोई तहसीलदार UPSC के जरिए IAS बनना चाहता है तो उसे परीक्षा की पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा. सिर्फ तहसीलदार की नौकरी करने से सीधे IAS और DM का पद नहीं मिलता.

यह भी पढ़े : दो बार UPSC क्रैक कर IAS बनीं दिव्या शक्ति, अब शराबबंदी की कमान

See also  SSLC Result 2026 Kerala Board [LINK]: How to download marks memo at sslcexam.kerala.gov.in

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required