पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर की भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन


पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में भर्ती निकली है. हाई कोर्ट ने ड्राइवर भर्ती 2026 के तहत 25 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. एलिजिबल उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे. इस भर्ती का नोटिफिकेशन 28 अगस्त को जारी किया गया था. ड्राइवर के कुल 25 पदों में 21 पद जनरल कैटेगरी, 3 पद एससी-एसटी-बीसी और 1 पद पूर्व सैनिक के लिए निर्धारित है. हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है. 

12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ मैट्रिक में हिंदी या पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए. उम्मीदवार के पास वैलिड लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस भी होना चाहिए. इसके अलावा कार चलने का कम से कम 2 वर्ष का एक्सपीरियंस मांगा गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार  उम्मीदवार को लापरवाही से वाहन चलाने से संबंधित किसी अपराध में दोषी नहीं ठहराया गया होना चाहिए. 

18 से 35 साल तक की उम्र सीमा 

ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 सितंबर 2026 को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

प्रेक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू से होगा चयन 

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट कम इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. आवेदन प्राप्त होने के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी. इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उम्मीदवार को सैलरी चंडीगढ़ प्रशासन के निर्धारित दैनिक मजदूरी के आधार पर दी जाएगी. 

See also  Top 10 Highest Paying Cities In 2026

ये भी पढ़ें-10वीं की मार्कशीट पर बार-बार नहीं बदल पाओगे जन्मतिथि, UP Board ने सख्त कर दिए नियम

1000 तक है आवेदन फीस 

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारा की आवेदन फीस को कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया गया है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बाहर के सामान्य और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये निर्धारित है. वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी, एसटी, बीसी वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये निर्धारित है. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट  की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • अब भर्ती से संबंधित लिंक खोलने के बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा.
  • अब फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा कर दें.

ये भी पढ़ें-SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required