केनरा बैंक में जॉब्स, बंपर सैलरी के साथ मुंबई-बेंगलुरु में मिलेगी पोस्टिंग


केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अलग-अलग डिपार्टमेंट में 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है. यह भर्ती मुंबई और बेंगलुरु में की जाएगी. भर्ती में एवीपी ऑपरेशंस, सीएस एवं कंप्लायंस ऑफिसर के अलावा असिस्टेंट मैनेजर, ऑफिसर और जूनियर ऑफिसर के पद शामिल है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया ईमेल के माध्यम से पूरी करनी होगी. उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट और अपडेटेड रिज्यूमे के साथ केनरा बैंक के ईमेल एड्रेस पर भेजना होगा. 

10 पदों पर होनी है भर्ती 

सीबीएसएल की ओर से जारी भर्ती के तहत कुल 10 खाली पद है. इनमें एवीपी ऑपरेशंस और सीएस एवं कंप्लायंस ऑफिसर के एक-एक पद शामिल है. इसके अलावा डीपी बैक ऑफिस ऑपरेशन बैंगलोर में दो पद पर भर्ती होगी. रिस्क मैनेजमेंट मुंबई के दो पद, कंप्लायंस  मुंबई का एक पद, इंस्टीट्यूशन डीलर मुंबई का एक पद और रिसर्च विभाग मुंबई बेंगलुरु के दो पदों पर भर्ती होगी. इस तरह कुल 10 पदों पर नियुक्ति की जानी है. 

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी. इसके अलावा कैपिटल मार्केट या फाइनेंशियल सर्विसेज में एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार एक्सपीरियंस की अवधि के आधार पर अधिकतम 10 साल तक की अतिरिक्त आयु छूट मिल सकती है. इसके लिए संबंधित एक्सपीरियंस का प्रमाण पत्र देना होगा. सभी पदों के लिए कंप्यूटर का नॉलेज जरूरी है. हालांकि अलग-अलग पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता और काम का एक्सपीरियंस निर्धारित है. वहीं कंपनी उम्मीदवारों की योग्यता और एक्सपीरियंस के आधार पर ही पद ग्रेड तय कर सकती है. 

See also  Independence Day Quiz 2026: 30 Questions And Answers About India's Freedom Struggle | Education and Career News

ये भी पढ़ें-अमेरिका में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों का रुझान घटा, आवेदनों में 15% गिरावट 

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन 

सीबीएसएल की भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. सबसे पहले शैक्षणिक रिकॉर्ड, एक्सपीरियंस और पद के लिए उपयुक्तता के आधार पर उम्मीदवार की शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी. शॉर्ट लिस्टिंग किए किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए दी जाएगी. इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आने जाने का खर्च उम्मीदवार को खुद उठाना होगा. वहीं अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा . इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों का कंपनी की आवश्यकताओं के अनुसार मेडिकल फिटनेस पूरा करना जरूरी होगा. 

15 सितंबर तक भेजना होगा आवेदन 

सीबीएसएल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ईमेल के जरिए होगी. उम्मीदवारों को कंपनी की वेबसाइट के करियर सेक्शन से निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ अपडेटेड रिज्यूमे और जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपी लगानी होगी. इन डॉक्यूमेंट में जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, दूसरी मार्कशीट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र और दूसरे डॉक्यूमेंट शामिल है. पूरा आवेदन applications@canmoney.in पर ईमेल करना होगा. आवेदन की आखिरी तारीख 26 सितंबर है.

ये भी पढ़ें-Netflix पर मिल रही बंपर स्कॉलरशिप, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  PSSSB Excise Inspector answer key 2026 released at sssb.punjab.gov.in: Direct link to dowload here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required