NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कल होगा जारी, NBEMS ने बताई वजह


नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन कॉलेज साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज 24 अगस्त 2026 को नीट पीजी 2026 का एडमिड कार्ड जारी किया जाना था. लेकिन अब यह एडमिट कार्ड कल यानी 25 अगस्त को जारी किया जाएगा. NBEMS की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कुछ अपरिहार्य कारणों से यह बदलाव किया गया है. ऐसे में अब कल 25 अगस्त को  एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे. नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया जाना है. इससे पहले परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी 12 अगस्त को जारी की जा चुकी है, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार रखें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें. 

क्यों बदली नीट पीजी एडमिट कार्ड की तारीख?

नीट पीजी एडमिट कार्ड को लेकर एनबीईएमएस की ओर से ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में बताया गया है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम और मेघालय राज्यों की ओर से आए विशेष अनुरोध को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं. इसी के चलते नीट पीजी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड की तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है. 

बाकी तारीखों में नहीं हुआ कोई बदलाव 

एनबीईएमएस की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सिर्फ नीट पीजी 2026 के एडमिट कार्ड की डेट को लेकर ही बदलाव किया गया है. इसके अलावा परीक्षा के समय और दूसरी चीजों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नीट पीजी 2026 परीक्षा एक शिफ्ट में 30 अगस्त को सुबह 9:00 से दोपहर 12:30 बजे तक देशभर के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएगी.

See also  AIIMS INI SS July result 2026 for stage 1 CBT released at aiimsexams.ac.in: Direct link to download here

ऐसे डाउनलोड होगा नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर नीट पीजी सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • अब नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक खोलें. 
  • इसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें. 
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
  • अब हॉल टिकट डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए इसे सेव करके रख लें. 

एडमिट कार्ड में यह डिटेल्स जरूर चेक करें 

नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसे पर दर्ज सभी जानकारी ध्यान से देखनी होगी. हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन आईडी, जन्मतिथि, कैटेगरी, परीक्षा केंद्र का कोड, केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तारीख का समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जानकारी दी जाएगी. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी को आवेदन फाॅर्म की डिटेल्स से मिलाकर देखना होगा. किसी भी तरह की गलती होने पर छात्र को एनबीईएमएस से ऑनलाइन कांटेक्ट करना होगा. 

ये भी पढ़ें-UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट

30 अगस्त को होगी नीट पीजी की परीक्षा 

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन 12 अगस्त को जारी की जा चुकी है. अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरे जरूरी निर्देश की जानकारी देखनी होगी. 

परीक्षा केंद्र पर कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी 

परीक्षा में समय शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ डॉक्यूमेंट अपने साथ ले जाने होंगे. इनमें नीट पीजी एडमिट कार्ड, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और और वेलिड ओरिजिनल फोटो आईडी शामिल है. इसके अलावा उम्मीदवारों को स्थायी प्रोविजनल एसएमसी, एमसीआई, या एनएमसी रजिस्ट्रेशन की फोटो कॉपी भी साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं. वैलिड फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट निर्धारित निर्देशों के अनुसार इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

See also  UP Police Constable Exam 2026: Answer key out

ये भी पढ़ें-हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required