NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी, रद्द हुई AIAPGET 2026 परीक्षा


NTA द्वारा आयोजित एक और परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. जयपुर में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट (AIAPGET) के दौरान परीक्षा केंद्र की व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री सत्य साईं कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा के दौरान अचानक बिजली चली गई. इसके बाद कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए और 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रभावित हो गई. नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाद बाहर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी. बाद में परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर की ओर से परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी दी गई.

उम्मीदवारों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के करीब 15 से 30 मिनट बाद ही बिजली चली गई. ऑनलाइन परीक्षा होने के कारण बिजली कटते ही परीक्षा सिस्टम ठप हो गए. छात्रों का कहना है कि केंद्र पर पर्याप्त पावर बैकअप या जनरेटर की व्यवस्था नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी देर तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करना पड़ा.

जयपुर में परीक्षा के बीच बंद हुए कंप्यूटर

AIAPGET 2026 के आयोजन के दौरान बिजली बिल गुल होने के बाद उम्मीदवारों ने हंगामा कर दिया. वहीं उम्मीदवारों के अनुसार, बिजली जाने के बाद कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए और परीक्षा आगे नहीं बढ़ सकी. कुछ समय तक उम्मीदवार परीक्षा हॉल में ही बैठे रहे, लेकिन सिस्टम शुरू नहीं होने पर उन्हें बाहर निकाल कर ग्राउंड में एकत्रित किया गया. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होनी थी. बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद बचे हुए समय की भरपाई नहीं की गई और उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया. इसी को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ा और उन्होंने केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया.

See also  Maharashtra School Holidays 2026: Diwali Break From November 2, Check Full Holiday Calendar | Mumbai-news News

पावर बैकअप नहीं होने से भी उठे सवाल

बिजली जाने के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए केंद्र पर पर्याप्त बिजली और पावर बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए थी. छात्रों के अनुसार, अगर पावर बैकअप होता तो बिजली जाने के बाद पर इस तरह परीक्षा प्रभावित नहीं होती. बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे पावर सप्लायर में खराबी की बात सामने आई. वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया की परीक्षा के दौरान ही पावर सप्लाई की सर्विसिंग का काम किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें-हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास

200 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा 

AIAPGET 2026 आज 22 अगस्त को शिफ्ट-1 में देश के 200 केंद्रों पर आयोजित हुई. इस शिफ्ट के लिए 36,979 उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 35,837 उम्मीदवारी परीक्षा में शामिल हुए. कुल 35,788 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हुई. लेकिन जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज सेंटर पर 192 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे थे. यहां बिजली गुल होने की वजह से 49 उम्मीदवार अपना एग्जाम पूरा नहीं कर सके. वहीं इस पूरे मामले को लेकर एनटीए ने बिजली की समस्या के लिए परीक्षा आयोजित कराने पाली एजेंसी Eduquity Career Technologies private Limited को जिम्मेदार ठहराया. 

परीक्षा रद्द, अभ्यर्थी लिखित आदेश अड़े

हंगामे के परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर ने परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी. हालांकि अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें परीक्षा रद्द होने की जानकारी लिखित में दी जाए. छात्रों ने सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की. अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान नकल का आरोप भी लगाया. उनका कहना है कि बिजली जाने के बाद जब सभी उम्मीदवारों को एक साथ बाहर किया गया, उस दौरान परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हुई. कुछ छात्रों का दावा है कि बिजली कटने के दौरान अभ्यर्थी आपस में प्रश्नों को लेकर चर्चा करने लगे. इसी आधार पर वह पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.

See also  CTET 2026 Registration Closes Tomorrow, Correction Window Opens June 15 | Education and Career News

1 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा 

एनटीए ने प्रभावित हुए 49 उम्मीदवारों के लिए 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया. यह परीक्षा राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमन में होगी. उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इसी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और दूसरी जरूरी जानकारी दी जाएगी. 

आयुष डॉक्टरों के पीजी एडमिशन के लिए होती है परीक्षा

AIAPGET आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी से जुड़े पीजी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा का आयोजन एनटीए करता है. यह परीक्षा साल में एक बार सीबीटी के रूप में आयोजित होती है. परीक्षा में 120 मल्टीपल चॉइस सवाल होते हैं और कुल 480 अंक निर्धारित है. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक के नेगेटिव मार्किंग होती है. परीक्षा का समय 2 घंटे का होता है.

ये भी पढ़ें-सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required