RBI Approves LIC Stake in HDFC Bank


  • Hindi News
  • Career
  • RBI Approves LIC Stake In HDFC Bank | Bihar Govt Media Creator Fund

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹13,041 करोड़ की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

  • 19 अगस्त को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹13,041 करोड़ की 5 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी।
  • इसमें चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनकी कुल लागत लगभग ₹9,450 करोड़ है।
  • इनका मुख्य उद्देश्य रेलवे की क्षमता बढ़ाना, यात्री एवं माल परिवहन को तेज करना और लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना है।
  • इन परियोजनाओं के तहत हावड़ा-चेन्नई मुख्य रेल कॉरिडोर के महत्वपूर्ण हिस्सों में अतिरिक्त लाइनें विकसित की जाएंगी।
  • रेलवे परियोजनाओं से लगभग 1.3 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता जुड़ने की उम्मीद है।
  • इसके साथ ही बिहार में NH-22 के 82.6 किमी हिस्से को 4-लेन बनाने की परियोजना को मंजूरी मिली है।
  • कैबिनेट ने बिहार के मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा (नेपाल सीमा) तक 83 किमी लंबे 4-लेन हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है।
  • बिहार की इस सड़क परियोजना की लागत लगभग ₹3,590.73 करोड़ है। ये सड़क बिहार को नेपाल सीमा से बेहतर कनेक्टिविटी देगी।
  • इसकी लागत 3,591 करोड़ रुपये है। इसे हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत विकसित किया जाएगा।
  • इस प्रोजेक्ट को 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें सात बड़े पुल, तीन रोड ओवर ब्रिज, छह व्हीकुलर अंडरपास और बागमती नदी पर 340 मीटर लंबा बड़ा पुल शामिल होगा।

इस प्रोजेक्ट से मुजफ्फरपुर से नेपाल सीमा तक का सफर 2 घंटे से घटकर सिर्फ 1 घंटा रह जाएगा।

इस प्रोजेक्ट से मुजफ्फरपुर से नेपाल सीमा तक का सफर 2 घंटे से घटकर सिर्फ 1 घंटा रह जाएगा।

2. RBI ने HDFC बैंक में LIC की हिस्सेदारी को मंजूरी दी

  • 20 अगस्त को RBI ने भारतीय जीवन बीमा निगम को HDFC Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी है।
  • LIC अब HDFC Bank में अपनी कुल हिस्सेदारी 9.99% तक बढ़ा सकता है।
  • ये मंजूरी RBI के बैंकिंग नियमन, बैंक में बड़े शेयरहोल्डिंग से जुड़े नियमों के तहत दी गई है।
  • मंजूरी के बाद LIC को HDFC Bank में लगभग 10% तक हिस्सेदारी रखने की अनुमति होगी।
  • 14 अगस्त तक LIC के पास HDFC Bank की कुल पेडअप शेयर कैपिटल में 4.11% हिस्सेदारी थी।
  • LIC को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949, RBI के कमर्शियल बैंक-एक्विजिशन एंड होल्डिंग ऑफ शेयरर्स, वोटिंग राइट डायरेक्शन, 2025, FEMA, 1999, SEBI रेगुलेशन और सभी लागू गाइडलाइन को मानना होगा।
  • RBI की मंजूरी का मतलब ये नहीं है कि LIC तुरंत अपनी हिस्सेदारी 9.99% कर सकेगी, बल्कि LIC भविष्य में इस तय सीमा तक हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी।
See also  SSC में स्टेनोग्राफर पद पर निकली वैकेंसी, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

HDFC Bank

  • HDFC Bank भारत का प्रमुख निजी क्षेत्र का बैंक है। इसकी स्थापना अगस्त 1994 में हुई और जनवरी 1995 में इसे बैंकिंग लाइसेंस मिला।
  • HDFC का हेडक्वाटर्र मुंबई महाराष्ट्र है। इसके CEO और MD शशीधर जगदीशन हैं

LIC

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है।
  • ये एक वैधानिक निगम है, जिसकी स्थापना LIC एक्ट 1956 के तहत हुई थी।
  • LIC ने 1 सितंबर 1956 से काम शुरू किया था और वर्तमान CEO & MD आर. दोराईस्वामी हैं।

3. बिहार सरकार मीडिया क्रिएटर्स को ₹10,000 देगी

  • 20 अगस्त को बिहार सरकार ने सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स को ₹10,000 रुपए देगी।
  • हर 1 लाख व्यूज पर अधिकतम ₹10,000 का भुगतान किया जा सकता है।
  • इसके तहत सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर वीडियो बनाने वाले पात्र/एम्पैनल्ड सोशल मीडिया क्रिएटर्स को वीडियो के परफॉर्मेंस के आधार पर एडिशनल पे भी किया जाएगा।
  • ये पैसा वीडियो के 30 दिनों के परफॉर्मेंस के बाद व्यूज के आधार पर दिया जाएगा।
  • एक वीडियो पर अधिकतम ₹1 लाख रूपए टतकदियए जाएंगे।
  • इसका मतलब है कि10 लाख व्यूज तक पहुंचने वाले पात्र वीडियो पर अधिकतम ₹1 लाख मिल सकते हैं।
  • ये पैसा हर वायरल वीडियो को ऑटोमैटिक मिलने वाला पेमेंट नहीं है। इसमें पात्रता, कंटेंट, प्लेटफॉर्म और व्यूज का वैरिफिकेशन जैसी शर्तें लागू होंगी।
  • इन नियमों में रजिस्टर्ड सोशल मीडिया हैंडल, पेज और चैनलों के फॉलोअर्स की समय-समय पर जांच का भी प्रावधान होगा।
  • इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी को डिजिटल माध्यम से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।
  • इसकी पात्रता और भुगतान नियमों का नोटिफिकेशन बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जल्द ही जारी करेगा।

निधन (DEATH)

4. कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन

  • 20 अगस्त को कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों के तीन मामलों में दोषी थे और तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।
  • सज्जन मैट्रिक तक पढ़े थे और उन्होंने 1977 में दिल्ली नगर निगम पार्षद के तौर पर राजनीति शुरू की।
  • सज्जन इसके बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने और 1980 में पहली बार बाहरी दिल्ली से सांसद चुने गए।
  • 1991 और 2004 में भी इसी सीट से सांसद रहे। संसद में उन्होंने शहरी विकास और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से जुड़ी समितियों में काम किया।
  • सज्जन कुमार को दिसंबर 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट से उम्रकैद मिलने के बाद उन्होंने फरवरी 2025 में एक अन्य 1984 दंगा हत्या मामले में भी उन्हें उम्रकैद हुई।
  • दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला दिया गया था। इस केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया था।
  • सितंबर, 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में 3 सिखों की हत्या मामले में बरी कर दिया।
  • दंगे में CBI की एक अहम गवाह चाम कौर ने आरोप लगाया था कि सज्जन भीड़ को भड़का रहे थे।
  • 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1 नवंबर से दिल्ली समेत कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़के थे।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में करीब 2700 और देशभर में लगभग 3500 लोगों की मौत हुई।
See also  To join Indian Navy, apply through Common Services Centre | Jobs News
1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में शामिल होने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।

1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में शामिल होने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. वेस्ली सो का तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब जीता

  • 20 अगस्त को फिलिपिनो-अमेरिकी चेस प्लेयर वेस्ली सो ने चेस का तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब जीता।
  • इससे पहले वेस्ली ने 2016 और 2025 में भी यह टूर्नामेंट जीता था, उन्होंने 87,500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली।
  • वहीं भारत के आर प्रज्ञानानंदा सिंकफील्ड कप चेस टूर्नामेंट में खिताब जीतने से चूक गए।
  • क्लासिकल मुकाबलों के बाद प्रज्ञानानंदा और अमेरिका के वेस्ली सो 5.5-5.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर रहे।
  • इसके बाद खिताब के लिए दो रैपिड प्लेऑफ खेले गए, लेकिन दोनों ड्रॉ रहे।
  • आर्मगडन में भी मुकाबला ड्रॉ रहा। काले मोहरों से खेलने के कारण सो को विजेता घोषित किया गया।
  • आर्मागडन में प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से खेला, इसलिए उन्हें जीतना जरूरी था। सो के पास काले मोहरे थे और उनके लिए ड्रॉ पर्याप्त था।
  • मुकाबला ड्रॉ रहा और टाईब्रेक के नियम के अनुसार काले मोहरों से खेलने वाले सो चैंपियन बन गए।
  • हालांकि प्रज्ञानानंदा साल के आखिर में होने वाले ग्रांड फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।
  • खिताब से चूकने के बावजूद प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर (GCT) फाइनल में जगह बनाई है।

मिसलीनियस

6. प्रदीप राय SC बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने

  • 20 अगस्त को सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के नए अध्यक्ष चुने गए।
  • प्रदीप 2026-27 कार्यकाल के लिए चुने गए हैं। उन्हें 822 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
  • प्रदीप 1999 से प्रैक्टिस कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट, ट्रिब्यूनल व आयोगों में प्रैक्टिस कर चुके हैं।
  • प्रदीप 2021-22 में SCBA वाइस प्रेसिडेंट रहते हुए कानूनी संस्थाओं और न्याय व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर एक्टिव रहे हैं।
  • प्रदीप ने SCBA अध्यक्ष पद के चुनाव अभियान में उन्होंने वकीलों के लिए ₹50 लाख तक मेडिकल इंश्योरेंस, आवास योजना और SCBA सदस्यों के बच्चों के लिए मेरिट-आधारित स्कॉलरशिप जैसे प्रस्ताव रखे थे।
See also  Cryonics Pioneer Death | RBI Plastic Currency Update
प्रदीप 2026-27 कार्यकाल के लिए चुने गए हैं।

प्रदीप 2026-27 कार्यकाल के लिए चुने गए हैं।

आज का इतिहास

  • 1911 में पेरिस के लूवर संग्रहालय से लियोनार्डो द विंची की प्रसिद्ध पेंटिंग मोनालिसा चोरी हुई।
  • 1972 में भारत की संसद में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम पास हुआ।
  • 2006 में भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान का निधन हुआ।

—————————

ये खबर भी पढ़ें..

अब उबर एप से ट्रेन टिकट भी बुक कर सकेंगे:तमिलनाडु में तीसरे बच्चे के जन्म पर 1 साल की मैटरनिटी लीव, 20 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required