अगस्त में सरकारी नौकरियों की बहार, SBI क्लर्क से लेकर IBPS तक कई मौके


Govt Jobs in August: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अगस्त का महीना इस साल बहुत जरूरी बना हुआ है. इस महीने बैंकिंग के साथ-साथ इंजीनियरिंग, शिक्षा, तकनीक और दूसरे एक्सपर्ट पदों पर भर्ती के कई मौके सामने आए हैं. इनमें सबसे बड़ी भर्ती भारतीय स्टेट बैंक की है, जिसने जूनियर एसोसिएट के 9,766 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके अलावा आईबीपीएस, एसबीआई के स्पेशलिस्ट कैडर और एचपीसीएल में भी अलग-अलग पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि एसबीआई से लेकर आईबीपीएस तक इस अगस्त में कौन-कौन सी नौकरियां की बहार है. 

SBI क्लर्क में 9766 पदों पर भर्ती

अगस्त की सबसे बड़ी भर्ती में एसबीआई जूनियर एसोसिएट शामिल है. बैंक ने नियमित और बैकलॉग वैकेंसी को मिलाकर 9,766 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं आयु सीमा 20 से 28 वर्ष रखी गई है. इसके अलावा चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल है. एसबीआई क्लर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी. 

IBPS क्लर्क में भी आवेदन का मौका 

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस में भी भर्ती का मौका है. इस भर्ती में बैंक के हिसाब से वैकेंसी जारी की जाएगी. भर्ती में उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है और आयु सीमा 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए. चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के जरिए किया जाएगा. आईबीपीएस क्लर्क के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अगस्त से 21 अगस्त तक निश्चित है. 

See also  रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, अब विभागीय एग्जाम भी होंगे ऑनलाइन; जानिए CBT और TBT में क्या है अंतर

SBI स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद 

एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अलग-अलग पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इन पदों के लिए शिक्षक की योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है उम्मीदवारों का चयन संबंधित भर्ती के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू से किया जा सकता है. कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. इन पदों की आवेदन की तारीख भी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग है. 

ये भी पढ़ें-सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप

HPCL में तकनीकी और प्रोफेशनल पद पर भर्ती 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में भी तकनीकी और प्रोफेशनल पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इन पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है. जहां लागू होगा, वहां चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू  भी शामिल होंगे.

बैंकिंग के अलावा इन क्षेत्रों में भी मौके 

अगस्त में भर्ती का दायरा सिर्फ बैंकिंग तक सीमित नहीं है. अलग-अलग स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन, हाई कोर्ट्स, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और राज्य बिजली कंपनियों ने भी भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं. इन भर्तियों में इंजीनियरिंग प्रोफेसर, कानूनी एक्सपर्ट और तकनीकी कर्मचारियों सहित अलग-अलग पद शामिल है. इससे अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन के ऑप्शन बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली 395 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त अंतिम तिथि

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  SSC GD Constable 2026 exam cancelled at overcrowded centres, rescheduled from May 27; check official notice here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required