सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप


केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा और रिसर्च करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए स्कॉलरशिप और फेलोशिप योजना का दायरा बढ़ाया है. शिक्षा एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने राज्यसभा में सरकार की ओर दी जा रही छात्रवृत्ति और फेलोशिप से जुड़ी जानकारी बताई है. वित्त वर्ष 2025-26 में पोस्ट मैट्रिक और उच्च शिक्षा के लिए करीब 1.09 करोड़ छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही है. इनमें OBC, EBC, DTC और ST वर्ग के छात्रों के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्तियां भी शामिल है. 

OBC, EBC और DT छात्रों के लिए 36 लाख की स्कॉलरशिप 

सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार से वित्त वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और विमुक्त-घुमंतू जनजातियों के छात्रों के लिए करीब 36 लाख छात्रवृत्तियां दी गई. इन योजनाओं का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. 

SC छात्रों को करीब 48 लाख छात्रवृत्तियां 

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के छात्रों के लिए भी 48 लाख छात्रवृत्तियां प्रदान की गई है. यह सहायता पोस्ट मैट्रिक और उच्च शिक्षा से जुड़ी पढ़ाई के लिए दी जा रही है. वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रों के लिए करीब 24 लाख का छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराई गई है. OBC, EBC, DT, SC और ST छात्रों के लिए दी गई छात्रवृत्तियों को मिलाकर वित्त वर्ष 2025-26 में पोस्ट मैट्रिक और उच्च शिक्षा के लिए करीब 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप का आंकड़ा सामने आया है. 

See also  जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

UGC ने शुरू की नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज 

उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए UGC ने 2023-24 में नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडी शुरू की थी. इस योजना के तहत पहले से चल रही चार अलग-अलग स्कॉलरशिप योजना को मिलाकर एक योजना बनाई गई. इसमें सिंगल गर्ल चाइल्ड, पीजी यूनिवर्सिटी रैंक होल्डर्स, प्रोफेशनल कोर्स करने वाले एसटी और एससी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप तथा और गेट या जीपेट के आधार पर दी जाने वाली पोस्ट ग्रेजुएट स्कॉलरशिप को शामिल किया गया है. 

हर महीने मिलती है 15,000 की स्कॉलरशिप 

NSPGS के तहत पात्र छात्रों को शैक्षणिक वर्ष में 10 महीने तक हर महीने 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.  इस तरह पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे हैं, एलिजिबल छात्रों को अपनी शिक्षा से जुड़े खर्चों में मदद मिलती है. 

ये भी पढ़ें-दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू

सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए भी फेलोशिप 

UGC की ओर से रिसर्च और हायर एजुकेशन की पढ़ाई करने वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए भी फेलोशिप की व्यवस्था की गई है. सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले पोस्ट ग्रेजुएट फैलोशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड सितंबर 2022 में शुरू की गई थी. इससे पहले चल रही स्वामी विवेकानंद सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप की जगह ली थी. यह फेलोशिप पात्र सिंगल गर्ल चाइल्ड को देश में रहकर उच्च शिक्षा और रिसर्च जारी रखने में आर्थिक सहायता देती है. इसके तहत 2 साल तक फेलोशिप सहायता मिलती है. 

DBT के जरिए सीधे बैंक खातों में पहुंच रही राशि 

See also  CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन

सरकार के अनुसार स्कॉलरशिप और फेलोशिप की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे भेजी जा रही है. इससे छात्रवृत्ति और फैलोशिप की रकम सीधे छात्रों तक पहुंचती है. सरकार ने यह भी बताया की राशि के समय पर वितरण और उसके इस्तेमाल की निगरानी के लिए एसएनए-स्पर्श प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह प्लेटफार्म फंड की रियल टाइम और उपयोग आधारित ट्रैकिंग में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-जारी हो गई नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required