ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख


ICSE-ISC 2028 Registration:  काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई कक्षा 10वीं और  कक्षा 12वीं परीक्षा  2028 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र सीधे अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे. संबंधित CISCE से संबद्ध स्कूलों के माध्यम से उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन CISCE CAREERS  पोर्टल पर किया जाएगा. बोर्ड ने ICSE और ISC दोनों के लिए अलग-अलग समय सीमा जारी की है. इसके साथ ही CISCE  ने 2027 की ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहले से रजिस्टर्ड छात्रों के एंट्री कंफर्मेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. स्कूल पोर्टल पर लॉगिन करके छात्रों की जानकारी की पुष्टि कर सकेंगे और जरूरी होने पर निर्धारित डॉक्यूमेंट्स के साथ डिटेल में बदलाव के लिए भी अनुरोध कर सकेंगे.  

ICSE 2028 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 

आईसीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है. इसके बाद लेट फीस के साथ 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा.

आईएससी 2028 के लिए भी शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन 

आईएससी कक्षा 12वीं परीक्षा 2028 के लिए भी रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2026 से शुरू हो गया है. आईएससी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 15 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी. जिसका मतलब है कि बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन के आखिरी तारीख 15 नवंबर है. 

ये भी पढ़ें-नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग शुरू, जानिए राज्यों में क्या है? काउंसलिंग का स्टेटस

See also  UPSC Prelims Result 2026 OUT: UPSC ने जारी किया प्रीलिम्स रिजल्ट, 97% से अधिक फेल

छात्र खुद नहीं कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन 

आईसीएसई और आईएससी 2028 परीक्षा के लिए छात्रों को सीधे सीआईएससीई पोर्टल पर जाकर आवेदन करने की सुविधा नहीं है. रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया संबंधित सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों के माध्यम से पूरी होगी. स्कूल उम्मीदवारों की जरूरी जानकारी सीआईएससीई करियर पोर्टल पर दर्ज करेंगे. छात्रों को अपने स्कूल के साथ व्यक्तिगत जानकारी, सब्जेक्ट और जरूरी डॉक्यूमेंट से जुड़ी जानकारी शेयर करनी होगी. रजिस्ट्रेशन जमा होने से पहले छात्रों को अपनी जानकारी अच्छी तरह जांच लेने की भी सलाह दी गई है.

2027 बोर्ड परीक्षा की एंट्री भी करनी होगी कंफर्म 

सीआईएससीई ने 2028 के रजिस्ट्रेशन के साथ 2027 आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एंट्री कंफर्मेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. स्कूल पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की जानकारी पोर्टल पर जाकर जांच और कंफर्म कर सकते हैं. 2027 परीक्षा के लिए एंट्री कंफर्मेशन की प्रक्रिया 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक बिना लेट फीस के पुरी की जा सकती है. इसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक लेट फीस के साथ कंफर्मेशन किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें-कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  MP Board Supplementary Result 2026: Here's how to check MPBSE Class 10, 12 second exam scores

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required