DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी


पायलट बनने की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों के लिए इस बार सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा नहीं बल्कि DGCA का परीक्षा पोर्टल बन गया. आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आते ही वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें आने लगीं. कई छात्र समय रहते फॉर्म ही जमा नहीं कर पाए. मामला बढ़ा तो नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को खुद दखल देना पड़ा. केंद्रीय मंत्री ने फ्लाइट क्रू उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी है और DGCA को पोर्टल की तकनीकी कमियां तुरंत दूर करने का निर्देश दिया है.

पूरा मामला क्या है?

DGCA पायलट, एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर -AME बनने वाले उम्मीदवारों के लिए लाइसेंस संबंधी थ्योरी परीक्षाएं कराता है.  इनमें सबसे अहम होती है OLODE -Online On-Demand Examination, इसका फायदा यह है कि अगर किसी छात्र का सिर्फ एक पेपर बचा हो तो उसे अगले रेगुलर एग्जाम सेशन का तीन महीने इंतजार नहीं करना पड़ता. OLODE Session 06 of 2026 की परीक्षा 19 से 21 अगस्त के बीच होनी है. इसके लिए आवेदन DGCA के Pariksha Portal पर लिए जा रहे थे. हालांकि, लेकिन आवेदन विंडो खुलते ही बड़ी संख्या में छात्रों ने शिकायत की कि वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही थी. किसी का लॉगिन नहीं हो रहा था किसी का पेज बार-बार हैंग हो रहा था और कई छात्रों का आरोप है कि पेमेंट होने के बाद भी आवेदन दर्ज नहीं हुआ. नतीजा यह हुआ कि कई उम्मीदवार तय समय तक फॉर्म नहीं भर सके.

See also  Haryana Board announces June 8 and 9 biometric verification schedule for pending HTET 2024 results

मंत्री को करना पड़ा दखल

मामला सोशल मीडिया तक पहुंचा तो नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने संज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि फ्लाइट क्रू उम्मीदवारों की परेशानियों की जानकारी मिली है. तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कई छात्र आवेदन नहीं कर पाए इसलिए फ्लाइट क्रू उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 तक बढ़ाई जा रही है. मंत्री ने DGCA को यह भी निर्देश दिया है कि परीक्षा पोर्टल को जल्द से जल्द रिवैंप किया जाए और उसकी बैकएंड क्षमता बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा न हो.

यह भी पढ़ें: जामिया में एडमिशन का एक और मौका, खाली सीटों पर करें रजिस्ट्रेशन

अब किसके लिए कब तक आवेदन?

पोर्टल पर जारी नई व्यवस्था के मुताबिक दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन विंडो रखी गई है. AME उम्मीदवार – आवेदन 7 अगस्त तक और फ्लाइट क्रू उम्मीदवार – 8 अगस्त से 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि एक साथ भारी ट्रैफिक आने से सर्वर पर दबाव कम रहे.

यह पहली बार नहीं हुआ

DGCA का परीक्षा पोर्टल पहले भी कई बार सवालों के घेरे में रहा है. फ्लाइंग स्कूलों और उम्मीदवारों का कहना है कि जैसे ही आवेदन शुरू होते हैं या एडमिट कार्ड जारी होते हैं वेबसाइट धीमी पड़ जाती है या कई बार पूरी तरह बंद हो जाती है. कई छात्रों को सलाह दी जाती रही है कि वे देर रात या सुबह जल्दी लॉगिन करें क्योंकि उस समय सर्वर पर कम लोड रहता है.

See also  UDF urges Centre to establish independent examination authority and reform NEET system

पेमेंट कट गया… लेकिन फॉर्म नहीं भरा

छात्रों की एक और बड़ी शिकायत पेमेंट को लेकर रहती है. OLODE परीक्षा की फीस भारतकोष के जरिए जमा होती है और प्रति पेपर करीब 5,000 रुपये शुल्क देना पड़ता है. कई मामलों में उम्मीदवारों का पैसा कट गया लेकिन पोर्टल पर आवेदन पूरा नहीं दिखा. ऐसे मामलों के लिए DGCA ने Failed Transaction Refund का विकल्प तो दिया है, लेकिन छात्रों का कहना है कि रिफंड आने में कई बार महीनों लग जाते हैं.

एक पेपर छूटा तो करियर भी पीछे खिसक सकता है

DGCA की परीक्षा में हर विषय में 70 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र फेल हो जाए तो उसी विषय की परीक्षा दोबारा देने के लिए 42 दिन का कूलिंग पीरियड होता है. ऐसे में जिन छात्रों का सिर्फ एक पेपर बचा होता है उनके लिए आवेदन ही नहीं कर पाना बड़ा झटका बन जाता है. इसका असर सिर्फ परीक्षा पर नहीं बल्कि CPL पूरा होने, टाइप रेटिंग शुरू होने और एयरलाइन में नौकरी मिलने की पूरी टाइमलाइन पर पड़ सकता है. फिलहाल आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है लेकिन कई सवाल अभी भी बाकी हैं. फिलहाल राहत की बात सिर्फ इतनी है कि फ्लाइट क्रू उम्मीदवारों को 10 अगस्त तक एक और मौका मिल गया है लेकिन यह पूरा मामला एक बार फिर सरकारी डिजिटल सिस्टम की तैयारी और क्षमता पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: UGC ने जारी की 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, स्टूडेंट्स को किया अलर्ट

See also  JEECUP 2026 counselling dates out: Round 1 registration begins on June 25, check schedule here

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required