DU PG एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव, Spot Round 1 की डेडलाइन बढ़ाई


DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन 2026-27 के तहत चल रही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-PG) प्रक्रिया  में अहम बदलाव किया है. यूनिवर्सिटी ने स्पॉट राउंड-1 की समय सीमा बढ़ा दी है, जिससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जिनकी आवेदन प्रक्रिया विभागीय स्तर पर लंबित थी. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में चिल्ड्रन विंडो कोटा के तहत दूसरे राउंड की मिड एंट्री एलोकेशन लिस्ट भी जारी कर दी है.

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कुछ विभाग निर्धारित समय में सभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे. इसी वजह से आवेदन वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी एलिजिबल उम्मीदवार का एडमिशन प्रभावित न हो. 

Spot Round 1 का संशोधित शेड्यूल जारी 

नए शेड्यूल के अनुसार विभाग 7 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का वेरिफिकेशन और अनुमोदन कर सकेंगे. जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई, वह 8 अगस्त 2026 तक रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा कर सकेंगे. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वह CSAS-PG पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहे और तय समय के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी करें. 

CW कोटे की राउंड-2 मिड एंट्री एलोकेशन लिस्ट जारी 

डीयू ने दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में चिल्ड्रन विंडो कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए दूसरे राउंड की मिड एंट्री एलोकेशन लिस्ट भी जारी कर दी है. यह लिस्ट यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है. जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में शामिल है, उन्हें यूनिवर्सिटी के निर्देशों के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट एक्सेप्ट करने और फीस पेमेंट करने की प्रक्रिया निर्धारित समय के अंदर पूरी करनी होगी. 

See also  KTET December Result 2026 Out: How to check at ktet.kerala.gov.in | Education News

ये भी पढ़ें-नवोदय स्कूल में एडमिशन का एक और मौका, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी 

किसे मिलेगा इस समय सीमा का फायदा?

यूनिवर्सिटी के इस फैसले से खासतौर पर उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन विभागीय अनुमोदन, तकनीकी दिक्कतों या बैंकिंग कारणों से एडमिशन प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी थी. संशोधित शेड्यूल के बाद अब ऐसे उम्मीदवारों को अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का एक्स्ट्रा समय मिलेगा. 

CSAS  पोर्टल पर ऐसे जमा करें एडमिशन फीस 

सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन कर अपने CSAS-PG डैशबोर्ड में जाए. अगर संबंधित डिपार्टमेंट की ओर से आवेदन स्वीकृत कर दिया गया है, तो मेक पेमेंट ऑप्शन के जरिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं. पेमेंट के बाद रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-AI आधारित शिक्षा की ओर बढ़ रहे बिजनेस स्कूल, कैसे बदल रही मैनेजमेंट की पढ़ाई? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required