CBSE 10th, 12th Result 2026 : जल्द आने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से कर सकेंगे चेक और डाउनलोड – एजुकेशन


CBSE 10th 12th class result soon

CBSE Result 2026 Soon : सीबीएई बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई बोर्ड (CBSE) के लाखों बच्चों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजों को घोषित करने की तैयारी में जोर-शोर से जुटा है. बताया जा रहा है कि बोर्ड इस महीने के अंत तक या मई के पहले सप्ताह में 43 लाख से अधिक बच्चों के नतीजे घोषित कर सकता है. हालांकि रिजल्ट की तारीख से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.

कब हुई परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से शुरू हुई और ये मिड अप्रैल तक चली। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक और 12वीं की 10 अप्रैल 2026 तक खत्म हुई। इस परीक्षा में बैठे बच्चों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट इस महीने के अंत तक या मिड मई तक आने की उम्मीद है।

कितने बच्चों ने दी है परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बार 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 25 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए 18.5 लाख बच्चे रजिस्टर्ड हैं। इस बार 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच बोर्ड परीक्षा में बैठे करीब 43 लाख से अधिक बच्चोंं को अपने नतीजों को बेसब्री से इंतजार है।

See also  SSC CGL 2025 final result out with 15,118 candidates shortlisted; check cut-offs and other details here



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required