संसद में करनी है नौकरी, जानें कितनी होती है सैलरी?


Parliament Jobs: देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था यानी संसद में काम करना कई युवाओं का सपना होता है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि संसद में केवल सांसद ही काम करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. संसद के सुचारू संचालन के लिए लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय में अलग-अलग स्तरों पर अधिकारी और कर्मचारी की नियुक्ति की जाती है. इन पदों के लिए समय-समय पर भर्ती निकाली जाती है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और वेतन पद के अनुसार अलग-अलग तय होता है. 

अगर आप भी संसद में नौकरी करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि यहां किन पदों पर भर्ती होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि संसद में नौकरी करनी है तो यहां कौन से पदों पर भर्ती होती है और किस योग्यता की जरूरत होती है और कर्मचारियों को सैलरी कितनी मिलती है.

चार ग्रुप में होती हैं संसद की नौकरियां 

संसद सचिवालय में नौकरियों को मुख्य रूप से चार ग्रुप, ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C और ग्रुप D में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप के लिए शैक्षणिक योग्यता, जिम्मेदारियां और वेतन अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं. 

 ग्रुप A में वरिष्ठ अधिकारी के पद 

ग्रुप A के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी, संपादक और दूसरे उच्च स्तर के पद शामिल होते हैं. इन पदों के लिए सामान्य तौर पर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जाती है. किसी विषय में डिग्री चाहिए, यह संबंधित पद के अनुसार तय किया जाता है. इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होती है जबकि अधिकतम आयु सीमा पद और आरक्षण के नियमों के अनुसार निर्धारित होती है.

See also  NEET Exam: NTA Meets Panel, Suggests Learning From China-US Exam Systems

ग्रुप B के लिए ग्रेजुएशन जरूरी 

ग्रुप B में सहायक अधिकारी, सेक्शन ऑफिसर, अनुवादक, रिपोर्टर और दूसरे सुपरवाइजरी पद शामिल होते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है. कई पदों पर प्रशासनिक कार्यो के साथ बेहतर संचार कौशल और संबंधित क्षेत्र का एक्सपीरियंस भी जरूरी माना जाता है.

ग्रुप C में 12 वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

ग्रुप C के तहत क्लर्क, जूनियर क्लर्क, स्टेनोग्राफर, डेटा एंट्री, ऑपरेटर और दूसरे कार्यकारी पदों पर भर्ती की जाती है. इन पदों के लिए कई भर्तियों में 12वीं पास योग्यता प्राप्त होती है, जबकि कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन भी मांगा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?

ग्रुप D में किन पदों पर होती है भर्ती? 

ग्रुप D के अंतर्गत चपरासी, अटेंडेंट, ड्राइवर, सुरक्षा कर्मी और दूसरे सहायक पद शामिल होते हैं. इन पदों के लिए सामान्यतः 10वीं या 12वीं पास योग्यता मांगी जाती है. कुछ पदों पर ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा प्रशिक्षण या अन्य तकनीकी योग्यता भी जरूरी हो सकती है. 

संसद में इतनी मिलती है सैलरी 

ग्रुप ए के अधिकारी स्तर के पदों पर शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 56100 रुपये प्रतिमाह या उससे ज्यादा हो सकती है. ग्रुप बी के पदों पर बेसिक वेतन  35,400 से 44,900 के बीच होता है. ग्रुप सी के क्लेरिकल और सहायक पदों पर शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 19,900 से 25,500 तक होती है. वहीं  ग्रुप डी के अटेंडेंट और सहायक कैटेगरी के पदों पर शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 18,000 रुपये प्रतिमाह होती है. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और दूसरी सुविधाएं भी मिलती है.

See also  SSC CGL 2024 Tier 2 admit card out, how to download | Jobs News

ये भी पढ़ें-high paying jobs for women: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हैं ये 5 नौकरियां, पैसे के साथ सुकून भी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required