SAIL राउरकेला में 1100 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम सेलेक्शन


SAIL Rourkela vacancy 2026: राउरकेला स्टील प्लांट SAIL ने 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1100 पदों को पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए किया जाएगा. 

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1110 पद भरे जाएंगे. इनमें ट्रेड अप्रेंटिस के 421 पद, डिप्लोमा (टेक्नीशियन) अप्रेंटिस के 414 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 275 पद शामिल है. इन पदों पर 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेंड में आईटीआई, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा या किसी डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित रूप से पास होना चाहिए. केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी योग्यता पूरी की हो. ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या नॉन-इंजीनियरिंग सब्जेक्ट में ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या वर्तमान में अप्रेंटिशिप कर रहे हैं, वह आवेदन नहीं कर सकेंगे. 1 वर्ष या उससे ज्यादा का एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवार भी उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. 

आवेदन की लास्ट डेट और आयु सीमा 

See also  B.Ed Course: Teacher बनने का सपना देख रहे युवाओं को झटका, 1-Year B.Ed Course पर Govt का बड़ा बयान

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आवेदन NAPS पोर्टल, जबकि ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे. वहीं आयु सीमा की बात करें तो 31 अगस्त 2026 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की न्यूनितम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-Nandan M Nilekani Networth: IIT बॉम्बे से इंफोसिस तक, अब परीक्षा सुधारों की कमान संभालेंगे नंदन नीलेकणी, जानिए उनकी सैलरी

भर्ती के लिए बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां के आधार पर किया जाएगा. मेरिट तैयार करते समय के कक्षा 10 के अंकों को 30 प्रतिशत और संबंधित आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री परीक्षा के अंकों को 70 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को राउकेला बुलाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का सत्यापन किया जाएगा. अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर होगा. 

कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएपीएस और एनएटीएस पोर्टल पर जाएं. 
  • इसके बाद कैटेगरी के अनुसार एनएपीएस और एनएटीएस पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के दौरान सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें. 
  • जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी की जांच कर लें और आवेदन पत्र सबमिट कर दें. 
See also  CGBSE CG Class 10th, 12th Result: सीएम विष्ण देव साय ने किया रिजल्ट का ऐलान, 10वीं में 77.15% और 12वीं में 83.04% छात्र पास - एजुकेशन

ये भी पढ़ें-CAT 2026 Exam: CAT 2026 के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required