DU UG Admission 2026 : DU में यूजी एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, आज करें ये काम


DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है. यूनिवर्सिटी ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत UG एडमिशन के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने दूसरे चरण में हिस्सा लिया था, वे अब अपने लॉग-इन के जरिए यह देख सकते हैं कि उन्हें कौन-सा कॉलेज और कौन-सा कोर्स मिला है.

उम्मीदवारों को आज यानी 26 जुलाई 2026 तक अपनी अलॉट हुई सीट स्वीकार करनी होगी, जबकि एडमिशन पक्का करने के लिए 28 जुलाई 2026 तक फीस जमा करना जरूरी है. दिल्ली विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है.अब उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी काम तय समय के अंदर अपनी सीट स्वीकार करना है. इसके बाद कॉलेज डॉक्यूमेंट्स की जांच करेंगे और लास्ट में तय तारीख तक फीस जमा करने पर एडमिशन पक्का होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि DU में यूजी एडमिशन के लिए आज ही कौन सा काम करें. 

दूसरे राउंड में कितने छात्रों को मिली सीट?

दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक, यूजी एडमिशन के दूसरे चरण में कुल 88,584 उम्मीदवार शामिल हुए. इस राउंड में 24,814 उम्मीदवारों को नई सीट आवंटित की गई. 30,682 छात्रों को उनकी पसंद के अनुसार बेहतर कॉलेज या कोर्स में अपग्रेड मिला.वहीं पहले राउंड में 15,265 छात्रों ने अपनी सीट फ्रीज कर दी थी, इसलिए उनका पहले वाला आवंटन ही बरकरार रखा गया. 

यह भी पढ़ें – New Education Minister Prahlad Joshi : नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के पास कौन-सी डिग्री है?

See also  RPSC 1st Grade admit card releasing on May 25; know steps to download on rpsc.rajasthan.gov.in

सीट मिलने के बाद आज करें ये काम?

1.अगर दूसरे राउंड में आपका नाम आया है, तो सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS एडमिशन पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें.

2. वहां आपको अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स की जानकारी दिखाई देगी. 

3. इसके बाद तय समय-सीमा के अंदर अपनी सीट स्वीकार करें.

4.सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित कॉलेज आपके आवेदन और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा.

5. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको 28 जुलाई 2026 से पहले ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी.

6. फीस जमा होने के बाद ही आपका एडमिशन पूरी तरह से कन्फर्म माना जाएगा. 

7. फ्यूचर में जरूरत पड़ने पर यूज के लिए एडमिशन कन्फर्मेशन और फीस जमा करने की रसीद अपने पास सुरक्षित रखें. 

अगस्त में खुलेगी मिड-एंट्री विंडो

दिल्ली विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि यूजी एडमिशन प्रक्रिया के दौरान बची हुई सीटों को भरने के लिए अगस्त में मिड-एंट्री विंडो भी खोली जाएगी. इस सुविधा के तहत वे योग्य छात्र भी बाद के एडमिशन राउंड में हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था और खाली बची सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें – RPSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, AI से जांची जाएंगी कॉपियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Viral video: 50-year-old woman returns to college after 35 years, inspires internet

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required