DU में MBA से BCom (Hons) तक ऑनलाइन पढ़ाई का प्लान, घर बैठे मिलेगी डिग्री
DU Online Degree: दिल्ली यूनिवर्सिटी फिलहाल यूजी प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है. वर्तमान में यूनिवर्सिटी में अलग-अलग प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है. इसी बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी में होने वाली पढ़ाई में भी बड़ा बदलाव होने की खबर सामने आई है. दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी आने वाले वर्षों में हायर एजुकेशन के स्वरूप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. अब दिल्ली यूनिवर्सिटी पारंपरिक कक्षाओं के साथ ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के जरिए भी कई नए डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रहा है. प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिल जाती है तो शैक्षणिक स्तर 2027-28 से छात्र घर बैठे भी एमबीए, एमकॉम समेत कई डिग्री कोर्स कर सकेंगे.
एग्जीक्यूटिव काउंसिल में होगा अंतिम निर्णय
ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के इस प्रस्ताव पर 30 जुलाई को होने वाली एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में सैद्धांतिक सहमति दी जाएगी. यूनिवर्सिटी का मानना है कि यह पहल उन छात्रों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी, जो नौकरी, पारिवारिक जिम्मेदारियों या अन्य कारणों से नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए. बैठक में 29 अप्रैल को हुई एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक के मिनट्स को भी अंतिम मंजूरी दी जाएगी. यूनिवर्सिटी के अनुसार निर्धारित समय तक किसी सदस्य की ओर से कोई आपत्ति या संशोधन नहीं मिला, इसलिए इन्हें पूर्ण पुष्टि के लिए परिषद के सामने रखा गया है.
ऑनलाइन और ODL मोड में शुरू होंगे नए कोर्स
बैठक का सबसे अहम एजेंडा स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन और कैंपस का ओपन लर्निंग के माध्यम से नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करना है. इस प्रस्ताव के अनुसार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में दो नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिनमें एमए (अंग्रेजी) और बीए (ऑनर्स) मल्टीमीडिया एंड मैस कम्युनिकेशन शामिल है.
ये भी पढ़ें-NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
ऑनलाइन मोड में यह कार्यक्रम होंगे शुरू
वहीं ऑनलाइन मोड में छात्रों के लिए चार नए कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है. इनमें बीकॉम (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, एमबीए औश्र बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस जैसे पाठ्यक्रमों की शुरुआत 2027-28 से किए जाने का प्रस्ताव है.
जेनेटिक्स कार्यक्रम में भी होगा संशोधन
दिल्ली यूनिवर्सिटी की बैठक में पोस्ट ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत जेनेटिक्स पाठ्यक्रम में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा गया है. इसके तहत माइनर मॉडिफिकेशन शब्द हटाकर केवल मॉडिफिकेशन करेक्शन किया जाएगा. ताकि एमए और एमएससी जेनेटिक्स के तीसरे और चौथे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में आवश्यकता के अनुसार व्यापक शैक्षणिक बदलाव किया जाए जा सके.
ये भी पढ़ें-कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI