analysis of jag entry 125 eligibility for law graduates


सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय सेना की तरफ से JAG एंट्री स्कीम कोर्स अप्रैल 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया और आवेदन की प्रक्रिया भी स्टार्ट हो चुकी है। जो भी छात्र लॉ क्षेत्र में स्नातक कर चुके हैं या LLM में अध्ययनरत हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, एप्लीकेशन प्रोसेस 17 अगस्त तक ही जारी रहेगा।

फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी डिग्री प्राप्त की हो। क्लैट पीजी 2026  स्कोर कार्ड और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार अतिरिक्त आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान रखकर की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

– सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें। इसके बाद वेबसाइट पर ‘Officer Entry Application/ Login’ पर क्लिक करें और फिर ‘Registration’ पर क्लिक करें।

 – अगर आप पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, तो निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें। 

 – अब आपके सामने डैशबोर्ड के अंतर्गत ‘ Apply Online’ पर क्लिक करें । जिसके बाद पेज ‘ऑफिसर चयन – ‘Eligibility’ ओपन होगा। इसमें आप सारी जरुरी विवरण को दर्ज कर सकते हैं। व्यक्तिगत जानकारी, संचार विवरण, शिक्षा विवरण और पिछले एसएसबी का विवरण अपनी सभी डिटेल्स सही होने की पुष्टि करने के बाद ही सब्मिट पर क्लिक करें।

See also  IIM Calcutta, TISS, NCAER join NCVET’s first research advisory meet: ‘Data-driven research key to policy innovation,’ says Chair

 – इसके अलावा, उम्मीदवारों को आखिरी दिन ऑनलाइन एप्लीकेशन बंद होने के 30 मिनट बाद रोल नंबर वाली एप्लीकेशन की दो कॉपी निकालने होंगी।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required