CBSE Second Board Result: आज जारी हो सकता है CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड 


CBSE Second Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज किसी भी समय 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने का समय घोषित नहीं किया गया है, लेकिन छात्रों को सलाह दी गई है कि वह अपने लॉगिन क्रैडेंशियल्स तैयार रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.

इस बार सेकंड बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 में से 21 मई के बीच किया था. यह परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू किए गए दो बोर्ड परीक्षा सिस्टम के अंतर्गत आयोजित की गई थी. इनमें वह छात्र शामिल हुए, जिन्होंने पहले बोर्ड परीक्षा में अपने अंक सुधारने या कंपार्टमेंट सब्जेक्ट में परीक्षा देने का ऑप्शन चुना था. 

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट 

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in  पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इसके अलावा डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध होगी. जिन छात्रों को वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण दिक्कत आए वह एसएमएस, आईवीआरएस और सीबीएसई मोबाइल ऐप जैसी ऑप्शनल सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ऐसे डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • वहां सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जरूरी होने पर  बर्थ डेट भरें.
  • सभी जानकारी भरने के के बाद सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं. 
See also  HPBOSE 10th Result 2026 OUT: 88.87% students pass — Check steps to download scorecard via DigiLocker

डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट 

छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.  इसके लिए स्कूल की ओर से दिया गया 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन, रोल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके बाद इश्यूज डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर सीबीएसई 10वीं मार्कशीट 2026 का ऑप्शन चुनकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. यह मार्कशीट ऑफिशियल रूप मान्य होगी. 

ये भी पढ़ें-अमेरिका ने विदेशी छात्रों के लिए सख्त किए वीजा नियम, इससे भारतीय स्टूडेंट्स के लिए क्या-क्या दिक्कतें बढ़ेंगी?

मार्कशीट में जरूर जांचे यह जानकारी 

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल स्टेटस ध्यान से जांच लें. किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर तुरंत अपने स्कूल से कांटेक्ट करें. 

रिजल्ट के बाद रीवैल्यूएशन कभी मिलेगा मौका 

अगर कोई छात्र अपने अंकों में से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह बोर्ड की ओर से तय प्रक्रिया के अनुसार रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले मूल्यांकन उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करनी होगी. उत्तर पुस्तिका देखने के बाद निर्धारित समय के दौरान रिवैल्युएशन के लिए आवेदन किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें-Bihar JEE NEET Free Coaching: बिहार के मॉडल स्कूलों में जेईई-नीट की मुफ्त कोचिंग का ऐलान, इसके लिए कैसे करना होगा अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET UG 2026 Re-Exam Date On June 21: NTA Announces Fresh Date After Row Over NEET Paper Leak | India News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required