Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन


अगर आप हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और पुलिस की वर्दी पहनकर देश और राज्य की सेवा करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें 734 पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती होगी. इस वैकेंसी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी अच्छी खासी संख्या में पद आरक्षित हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आप 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

किसके लिए कितनी सीटें?

पुलिस विभाग ने इस बार कुल 734 पद निकाले हैं. इसमें महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए भी बड़ी संख्या में पद रखे गए हैं.

कैटिगरी पदों की संख्या
पुरुष कांस्टेबल 491 पद 
महिला कांस्टेबल 243 पद
कुल पद 734 पद

 आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए.

  • पढ़ाई: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है.
  • उम्र सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए. अगर आप आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST या OBC से आते हैं तो आपको सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

शारीरिक मापदंड 

पुलिस की नौकरी में शारीरिक फिटनेस सबसे ज्यादा मायने रखती है. ऐसे में विभाग ने हाइट के कुछ नियम तय किए हैं.

  • पुरुष (सामान्य वर्ग): ऊंचाई कम से कम 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए.
  • महिला (सामान्य वर्ग): ऊंचाई कम से कम 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए.
  • खास फायदा: इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि जिन उम्मीदवारों की हाइट तय मानकों से ज्यादा है, उन्हें चयन प्रक्रिया में एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाएंगे. इसका सीधा फायदा आपको मेरिट लिस्ट में मिलेगा.
See also  Indian Navy civilian personnel recruitment 2017: Apply for 175 posts | Jobs News

भर्ती की प्रक्रिया

आपको पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए कुल चार रास्तों (चरणों) से गुजरना होगा:

  • शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा: सबसे पहले आपके कद और छाती की माप होगी. इसके बाद आपको ग्राउंड टेस्ट देना होगा, जिसमें दौड़ और लंबी/ऊंची कूद जैसी शारीरिक परीक्षाएं शामिल होंगी.
  • लिखित परीक्षा: ग्राउंड टेस्ट पास करने वालों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
  • डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन: लिखित परीक्षा के बाद मेरिट बनेगी और पास हुए बच्चों के असली कागजातों मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र आदि की जांच होगी.
    मेडिकल टेस्ट: सबसे आखिर में शरीर की डॉक्टरी जांच होगी, ताकि तय हो सके कि आप पूरी तरह स्वस्थ हैं.

लिखित परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?

लिखित परीक्षा बहुत ही आसान और सीधे पैटर्न पर आधारित होगी.

  • कुल प्रश्न: परीक्षा में कुल 90 सवाल पूछे जाएंगे. सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे, यानी एक सवाल के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही चुनना होगा.
  • कुल अंक: पूरा पेपर 90 अंकों का होगा.
  • समय: पेपर हल करने के लिए आपको पूरे 2 घंटे का समय मिलेगा.

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ‘पे लेवल-3’ के तहत वेतन दिया जाएगा. आपका मूल वेतन 20 हजार रुपये से शुरू होकर 64 हजार रुपये तक रहेगा. इसके अलावा कई तरह के सरकारी भत्ते भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  India Ambassador Vipul Appointed UAE

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required