DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की यूजी एडमिशन के लिए पहली लिस्ट, इसमें ऐसे चेक करें अपना नाम


DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन 2026-27 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने सीएसएएस के दोनों चरण पूरे कर अपनी कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताएं लॉक की थी, वह अब ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगिन कर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. पहली सीट अलॉटमेंट के साथ ही एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर सीट स्वीकार करने, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने आवेदन किया. यूनिवर्सिटी के अनुसार 2,18,284 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन पूरा किया, जबकि 2,08,043 छात्रों ने कॉलेज और कोर्स की अपनी अंतिम पसंद लॉक की थी. यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेज में संचालित 221 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए पहले राउंड में 93,033 सीटों का आवंटन किया है. कुल अलॉटमेंट रेट 86.1 प्रतिशत रहा.

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम 

  • एडमिशन के लिए पहली लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल यूजी एडमिशन पोर्टल पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर Candidate Login या CSAS UG Login ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना CUET UG 2026 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा डालें.
  • लॉगिन करने के बाद First Seat Allotment Status लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अब स्क्रीन पर आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी दिखाई देगी.
  • अगर आपको सीट अलॉट हो गई है, तो अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करो उसे सुरक्षित रख लें.
See also  NEET UG Counselling 2026: Online document verification, one-time physical reporting among new changes | Education News

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

पहले राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले 18 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. इसके बाद संबंधित कॉलेज उम्मीदवारों के अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन पूरा करेगा. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद फीस जमा करने का ऑप्शन उपलब्ध होगा. 21 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करने पर ही एडमिशन अस्थायी रूप से सुनिश्चित माना जाएगा. अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित समय तक सीट स्वीकार नहीं करता है, तो सीट आवंटन अपने आप ही कैंसिल हो जाएगा और वह नियमित काउंसलिंग प्रक्रिया से भी बाहर हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 

डीयू यूजी एडमिशन 2026 का पूरा शेड्यूल 

  • पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट डेट- 16 जुलाई 2026
  • सीट एक्सेप्ट करने की लास्ट डेट- 18 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे
  • कॉलेज की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन- 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट- 21 जुलाई 2026
  • अपग्रेड चुनने की लास्ट डेट- 21 जुलाई 2026
  • दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट-25 जुलाई 2026

यह डॉक्यूमेंट रखें तैयार 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2026 स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, वैलिड फोटो पहचान पत्र, कैटेगरी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो),  माइग्रेशन सर्टिफिकेट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखना होंगे जिससे लास्ट मिनट में होने वाली समस्या से बचा जा सके. 

ये भी पढ़ें-MBBS Seats Matrix 2026: सरकारी कॉलेज ज्यादा, फिर भी MBBS सीटें प्राइवेट में अधिक… NMC के आंकड़ों से समझिए पूरा गणित 

See also  "Zero tolerance": Why the NTA took the "tough decision" to cancel NEET-UG after May 7 tip-off

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required