सिर्फ NEET पास करने से नहीं मिलेगा MBBS में एडमिशन, इन नियमों का रखना होगा पूरा ध्यान
Published at : 15 Jul 2026 08:29 AM (IST)
NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया गया था, जिसमें 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब सभी छात्रों की नजर रिजल्ट पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि NTA जल्द ही रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें.

NEET परीक्षा पास करना मेडिकल कॉलेज में सीट मिलने की गारंटी नहीं है. अच्छे अंक और बेहतर रैंक के साथ-साथ उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग में हिस्सा लेना जरूरी होता है. इसके बाद कॉलेज और संबंधित संस्थानों द्वारा तय किए गए सभी नियमों को पूरा करना होता है, तभी एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है.

मेडिकल कॉलेज में दाखिला केवल MCC की ऑल इंडिया काउंसलिंग या राज्य सरकार की काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही मिलता है.कोई भी मेडिकल कॉलेज सीधे किसी छात्र को एडमिशन नहीं दे सकता.सीट आवंटन पूरी तरह मेरिट, रैंक, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग के आधार पर किया जाता है.

अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज या गलत व्यक्तिगत विवरण दिया जाता है, तो उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है.इतना ही नहीं, गंभीर मामलों में भविष्य की परीक्षाओं से भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी और दस्तावेज पूरी सावधानी से भरना जरूरी है.

अगर किसी छात्र का MBBS में एडमिशन नहीं हो पाता है, तो उसके पास हेल्थकेयर सेक्टर में कई दूसरे शानदार करियर विकल्प मौजूद हैं.छात्र BDS, BAMS, BHMS, BSc नर्सिंग, फ़ार्मेसी, फ़िज़ियोथेरेपी, एलाइड हेल्थ साइंसेज़, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, फोरेंसिक साइंस, नेचुरोपैथी और अन्य मेडिकल कोर्स में भी अपना भविष्य बना सकते हैं.
Published at : 15 Jul 2026 08:29 AM (IST)