UP Police Constable Result 2026: इस दिन जारी हो सकता है यूपी कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, एक क्लिक में दूर हो जाएंगे सारे शक
UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार अब जल्दी खत्म होने वाला है. बोर्ड की ओर से जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम जुलाई 2026 के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की संभावना जताई जा रही है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड और मेरिट लिस्ट देख सकेंगे. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.
आपको बता दें कि यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में किया गया था. परीक्षा के कुछ दिन बाद बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी थी. अब अभ्यर्थियों की नजरें सिर्फ रिजल्ट पर टिकी हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए करीब 29 लाखों में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिससे यह प्रदेश की सबसे बड़े पुलिस भर्तियों में शामिल हो गई.
रिजल्ट के साथ जारी होगी मेरिट लिस्ट
यूपीपीआरपीबी रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा. मेरिट लिस्ट पीडीएफ में चयनित परीक्षार्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे. उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद कंट्रोल एफ की मदद से अपना रोल नंबर आसानी से खोल सकेंगे. जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा.
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीआरपीबी के आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या बर्थ डेट दर्ज करें.
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोर कार्ड दिखाई देगा.
- फ्यूचर के लिए आप रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं.
स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड में कोई जरूरी जानकारियां दर्ज होंगी. इनमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी, अंक, क्वालीफाइंग स्टेटस और अगले चरण से जुड़े दिशा-निर्देश शामिल होंगे. अगर बोर्ड कट ऑफ जारी करता है तो उसकी जानकारी भी रिजल्ट के साथ-साथ उपलब्ध कराई जाएगी.
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
वहीं लिखित परीक्षा पास करना अंतिम चरण नहीं माना गया है. सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा. इसके तहत सबसे पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा. इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का नाम अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-यूपी पुलिस सब-इन्स्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें फटाफट चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI