US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
US Army Recruitment Rules: अमेरिका में नौकरी और नागरिकता पाने का सपना देखने वाले कई भारतीयों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे सीधे अमेरिका या स्पेशल फोर्स में शामिल हो सकते हैं? हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा हुई है. बता दें, अमेरिकी सेना भर्ती और इमीग्रेशन नियम इस मामले में पूरी तरह स्पष्ट हैं. किसी विदेशी नागरिक के लिए अमेरिकी सेना में भर्ती होना संभव तो है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी कानूनी शर्तें पूरी करनी होती हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या किसी भारतीय को अमेरिकी स्पेशल फोर्स में नौकरी मिल सकती है और इसे लेकर अमेरिका नियम क्या कहते हैं.
क्या भारतीय ज्वाइन कर सकते हैं, अमेरिकन स्पेशल फोर्स?
किसी भारतीय नागरिक के लिए भारत से सीधे अमेरिकी स्पेशल फोर्स या सेना में भर्ती होने का नियम नहीं है. अमेरिकी सेना में भर्ती होने के लिए केवल अमेरिका पहुंचना ही पर्याप्त नहीं है, सबसे पहले उस नागरिक को अमेरिका में वैध स्थायी निवासी यानी ग्रीन कार्ड का दर्जा हासिल करना होगा. इसके बाद ही वह अमेरिकी सेना में भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है. स्पेशल फोर्स में चयन भी सामान्य भर्ती के बाद तय प्रक्रिया और पात्रता के आधार पर होता है. मौजूदा नियमों के अनुसार ऐसे लोग जो स्टूडेंट विजा, वर्क वीजा, टूरिस्ट वीजा या किसी अन्य स्थायी वीजा पर अमेरिका में रह रहे हैं, वह सेना में भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते.
सेना में शामिल होने के लिए पहले था एक विशेष कार्यक्रम
अमेरिका में पहले मिलिट्री एक्सेसन्स वाइटल टू द नेशन इंटरेस्ट नाम का एक कार्यक्रम चलाया जाता था. इसके तहत कुछ स्पेशल कौशल जैसे चिकित्सा सेवाओं, चुनिंदा विदेशी भाषाओं का ज्ञान रखने वाले गैर अमेरिकी नागरिकों को बिना ग्रीन कार्ड की भी सेना में शामिल होने का मौका मिल सकता था. हालांकि यह कार्यक्रम फिलहाल बंद है और नए आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहे हैं.
क्या सेना में सेवा से जल्दी मिल सकती है नागरिकता?
अमेरिकी कानून के तहत सेना में सम्मान जनक सेवा देने वाले ग्रीन कार्ड धारकों को सामान्य आवेदन की तुलना में नागरिकता के लिए कुछ विशेष छूट मिल सकती है. अमेरिकी इमीग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट की धारा 328 और 329 के तहत योग्य सैन्यकर्मी तय शर्तें पूरी करने पर जल्दी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं. शांति काल में कम से कम 1 वर्ष की सम्मान जनक सेवा देने वाले स्थायी निवासी नागरिकता के लिए आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं. वहीं अमेरिका की ओर से घोषित विशेष सैन्य परिस्थितियों के दौरान सेवा देने वाले कुछ सैनिकों को सामान्य निवास संबंधी शर्तों से भी राहत मिल सकती है, हालांकि केवल सेना में भर्ती होना नागरिकता के गारंटी नहीं है. आवेदक के अच्छे आचरण, अंग्रेजी भाषा की जानकारी और नागरिक शास्त्र से जुड़े नियमों सहित दूसरे कानूनी मानकों को भी पूरा करना होता है.
ये भी पढ़ें-HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
क्या विदेश से किया जा सकता है आवेदन?
अमेरिकी सेना नियमों के अनुसार, कोई भी विदेशी नागरिक अपने देश में रहते हुए अमेरिकी सेना में भर्ती नहीं हो सकता. भर्ती के लिए उम्मीदवार को अमेरिका में मौजूद होना और उसके पास वैलिड ग्रीन कार्ड होना अनिवार्य है. यानी भारत में रहकर सीधे अमेरिकी सेना या स्पेशल फोर्स में शामिल होने का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है.
ये भी पढ़ें-Carbon Credit: क्या है कार्बन क्रेडिट, हवा बेचकर अरबों रुपये कैसे कमा रहे हैं ये देश?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI