देश के किस राज्य में जूनियर डॉक्टर को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी? देखें सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की पूरी डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जूनियर डॉक्टरों का वेतन राज्य, अस्पताल, अनुभव पर निर्भर करता है.
  • दिल्ली, कर्नाटक में इंटर्न, जूनियर रेजिडेंट को अधिक वेतन.
  • सरकारी अस्पतालों में ₹1.10 लाख तक मासिक वेतन संभव है.
  • प्राइवेट में अनुभव, विशेषज्ञता से आय में वृद्धि होती है.

एमबीबीएस पूरा करने के बाद हर मेडिकल छात्र के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि नौकरी मिलने पर कितनी सैलरी मिलेगी.यह सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि नौकरी सरकारी अस्पताल में है या प्राइवेट में, किस राज्य में पोस्टिंग मिली है और डॉक्टर के पास कितना अनुभव है. कुछ राज्यों में जूनियर डॉक्टरों को दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा वेतन और भत्ते मिलते हैं.

किस राज्य में जूनियर डॉक्टर को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?

अगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की बात करें तो दिल्ली उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल है जहां जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न को सबसे अच्छा वेतन मिलता है. यहां इंटर्नशिप के दौरान करीब 24 हजार से 30 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाता है. वहीं जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सैलरी भत्तों के साथ 50 हजार से 80 हजार रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है.कर्नाटक भी अच्छी सैलरी देने वाले राज्यों में शामिल है. यहां इंटर्न को करीब 25 हजार से 28 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलता है. इसके अलावा कई सरकारी संस्थानों में हॉस्टल और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं.

See also  Gujarat Board GSEB SSC 10th Result 2026 Live Updates: GSEB 10th Class Result 2026 Download Marksheet Direct Link at GSEB.org

अलग-अलग राज्यों में कितना मिलता है इंटर्नशिप स्टाइपेंड?

हर राज्य में मेडिकल इंटर्न को मिलने वाला स्टाइपेंड अलग होता है. दिल्ली और कर्नाटक सबसे आगे हैं. महाराष्ट्र में आमतौर पर 20 हजार से 25 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलता है.तमिलनाडु में यह करीब 18 हजार से 27 हजार रुपये तक रहता है.केरल में इंटर्न को 22 हजार से 25 हजार रुपये तक मिलते हैं.पश्चिम बंगाल में लगभग 15 हजार से 20 हजार रुपये और उत्तर प्रदेश में करीब 12 हजार से 18 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाता है. राजस्थान में भी 14 हजार से 20 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलने की व्यवस्था है.

सरकारी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

सरकारी अस्पतालों में एमबीबीएस के बाद नौकरी करने वाले जूनियर डॉक्टरों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है. शुरुआती स्तर पर बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाएं जोड़ने पर कुल मासिक वेतन करीब 1.10 लाख से 1.30 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.अनुभव बढ़ने के साथ प्रमोशन और वेतन में भी अच्छी बढ़ोतरी होती है.

प्राइवेट अस्पताल में कितनी मिलती है सैलरी?

प्राइवेट अस्पतालों में सैलरी अस्पताल और शहर के हिसाब से तय होती है. बड़े अस्पतालों में नए एमबीबीएस डॉक्टर को लगभग 60 हजार से 1.20 लाख रुपये प्रति माह तक मिल सकते हैं. कई अस्पताल प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त इंसेंटिव भी देते हैं, जिससे कमाई और बढ़ जाती है. छोटे शहरों और मध्यम स्तर के अस्पतालों में शुरुआती सैलरी 40 हजार से 80 हजार रुपये के बीच रहती है.

See also  JoSAA seat allotment result 2026: First seat allotment list releasing tomorrow, check complete details here

फ्रेशर्स और अनुभवी डॉक्टर की कमाई में कितना अंतर होता है?

एमबीबीएस पूरा करने के बाद शुरुआती दौर में डॉक्टर की सैलरी अपेक्षाकृत कम होती है, लेकिन कुछ साल का अनुभव होने के बाद कमाई तेजी से बढ़ती है. तीन से पांच साल का अनुभव रखने वाले डॉक्टर आसानी से 80 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये या उससे ज्यादा मासिक वेतन हासिल कर सकते हैं. अगर डॉक्टर किसी स्पेशलाइजेशन में आगे की पढ़ाई कर लेते हैं तो उनकी कमाई कई गुना बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें – CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

किन बातों से तय होती है डॉक्टर की सैलरी?

डॉक्टर की सैलरी केवल डिग्री पर निर्भर नहीं करती. जिस राज्य में नौकरी है, सरकारी या प्राइवेट अस्पताल, शहर, अनुभव, ड्यूटी का प्रकार और डॉक्टर की विशेषज्ञता जैसी कई बातें वेतन तय करती हैं. महानगरों में काम करने वाले डॉक्टरों को छोटे शहरों की तुलना में अधिक वेतन और अतिरिक्त भत्ते मिलने की संभावना रहती है.

एमबीबीएस के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है?

एमबीबीएस के बाद डॉक्टर जूनियर रेजिडेंट, ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, इमरजेंसी फिजिशियन और टेली-कंसल्टेशन डॉक्टर जैसी कई भूमिकाओं में काम कर सकते हैं.इन पदों पर सैलरी अस्पताल, अनुभव और स्थान के अनुसार अलग-अलग होती है.

यह भी पढ़ें – जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  After CBSE OSM row, NTA’s re-examination portal comes under cyber security spotlight as researcher claims data exposure



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required