IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण के 16 पदों पर भर्ती शुरू.
  • आवेदन 10 अगस्त 2026 तक; योग्यता, शुल्क, अनुभव अलग.
  • चयन स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू से; बेहतर योग्यता मिलेगी प्राथमिकता.

अगर आप किसी बड़े सरकारी संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. आईआईटी बीएचयू, वाराणसी ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.इस भर्ती के जरिए प्रशासनिक, तकनीकी, लाइब्रेरी, सिस्टम, राजभाषा और खेल विभाग सहित कई कैडर में कुल 16 पद भरे जाएंगे.आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सहायक रजिस्ट्रार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, लाइब्रेरी से जुड़े पद, सिस्टम विश्लेषक, कार्यकारी अभियंता, सहायक कार्यकारी अभियंता, हिंदी अधिकारी, मुख्य खेल अधिकारी और खेल अधिकारी जैसे पद शामिल हैं.अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव भी अलग निर्धारित किया गया है, इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए.

क्या है योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है.किसी पद के लिए मास्टर डिग्री मांगी गई है तो किसी के लिए बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए या पीएचडी की जरूरत होगी. कई पदों पर 3 से 10 साल तक का अनुभव भी मांगा गया है. वहीं लाइब्रेरी, हिंदी और खेल विभाग के पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और अनुभव जरूरी होगा.इसलिए उम्मीदवार अपने पद के अनुसार पात्रता जरूर जांच लें.

See also  Study in France: France में पढ़ाई सस्ती पर Quality में दम, President Macron ने भारतीय Students को दिया भरोसा

यह भी पढ़ें – AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

इस पद पर आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है.

चयन कैसे होगा

उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के जरिए किया जा सकता है. संस्थान ने यह भी साफ किया है कि सिर्फ न्यूनतम योग्यता पूरी कर लेने से चयन प्रक्रिया में शामिल होने की गारंटी नहीं मिलेगी. जरूरत पड़ने पर बेहतर योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आईआईटी बीएचयू के SAMARTH भर्ती पोर्टल पर जाएं. वहां नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.इसके बाद सभी जरूरी  डॉक्यूमेंट अपलोड करें. आखिर में पूरी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – देश में बढ़ा पढ़ाई का क्रेज, 173 देशों के 58 हजार से ज्यादा विदेशी स्टूडेंट्स ले रहे एजुकेशन; ये देश सबसे आगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  KEAM 2026 trial allotment result released at cee.kerala.gov.in; direct link to check here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required