इन पांच तरीकों को पढ़ाई में कर लें शामिल, कभी स्टडी से नहीं भटकेगा फोकस


आज के समय में पढ़ाई के दौरान सबसे बड़ी चुनौती किताबें नहीं, बल्कि ध्यान भटकना बन गई है. कई छात्र पूरी एनर्जी के साथ पढ़ने बैठते हैं, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उनका ध्यान मोबाइल, सोशल मीडिया, नोटिफिकेशन या दूसरे कामों की ओर चला जाता है. घंटों तक किताब के सामने बैठे रहने का मतलब यह नहीं की पढ़ाई भी उतनी ही प्रभावित हो रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अच्छी पढ़ाई सिर्फ लंबे समय तक बैठने से नहीं, बल्कि सही तरीके से पढ़ने से होती है. अगर पढ़ाई के दौरान फोकस बना रहे और सीखी हुई बातें लंबे समय तक याद रहे तो कम समय में भी सही रिजल्ट मिल सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप कौन से 5 तरीकों को पढ़ाई में शामिल कर सकते हैं, जिनसे आपका स्टडी से फोकस कभी नहीं भटकेगा. 

पढ़ाई के लिए छोटे-छोटे स्टडीज सेशन बनाएं 

लगातार कई घंटे तक पढ़ाई करने के बजाय 25 से 30 मिनट तक पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें और फिर 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें. इस दौरान आप थोड़ा टहल सकते हैं, पानी पी सकते हैं या आंखों को आराम दे सकते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित छोटे ब्रेक लेने से दिमाग तरोताजा रहता है और दोबारा पढ़ाई पर ध्यान लगाना आसान हो जाता है. लंबे समय तक बिना रुके पढ़ने से मानसिक थकान बढ़ती है और याद रखने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है. 

मोबाइल और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से दूरी बनाएं 

See also  EXPRESS IMPACT: NCERT to restore nude ‘Dancing Girl’ image in Class 9 Arts textbook after Express report | Education News

आज पढ़ाई का सबसे बड़ा दुश्मन मोबाइल फोन और सोशल मीडिया को माना जाता है. हर कुछ मिनट में आने वाले नोटिफिकेशन दिमाग पर फोकस तोड़ देते हैं. पढ़ाई शुरू करने से पहले फोन को साइलेंट या डू नॉट डिस्टर्ब मोड पर रखें. अगर संभव हो तो मोबाइल को दूसरे कमरे में रख दें. ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे ,हैं तो केवल जरूरी ऐप्स का ही इस्तेमाल करें और बाकी सभी नोटिफिकेशन बंद कर दें. जितना कम डिजिटल डिस्टर्ब होगा, उतनी बेहतर एकाग्रता बनी रहेगी. 

एक समय में केवल एक ही सब्जेक्ट पर फोकस करें 

कई छात्र पढ़ाई के दौरान एक साथ कई काम करने लगते हैं, जैसे गाने सुनना, चैट करना या बार-बार सब्जेक्ट बदलना. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मल्टीटास्किंग से दिमाग पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है और जानकारी को सही तरीके से याद रखना मुश्किल हो जाता है. इसलिए पढ़ाई के दौरान एक समय में सिर्फ एक सब्जेक्ट पर ध्यान दें और पहले उसे पूरा करने की कोशिश करें. छोटे-छोटे टारगेट तय करने से पढ़ाई आसान और प्रभावी बनती है. 

ये भी पढ़ें-AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन

अच्छी नींद और संतुलित खाना खाएं 

फोकस और याददाश्त बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है. अगर नींद पूरी नहीं होगी तो दिमाग नई जानकारी को लंबे समय तक याद नहीं रख पाएगा. रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही फल, हरी सब्जियां, मेवे, बीज और प्रोटीन से भरपूर खाना लेना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, क्योंकि शरीर में कम पानी की कमी होने पर भी एकाग्रता प्रभावित हो सकती है. 

See also  UGC NET June 2026 admit cards to be released by 15 June, exams from 22 June

मेडिटेशन और रिवीजन को बनाए स्टडी का जरूरी हिस्सा 

रोजाना कुछ मिनिट मेडिटेशन या गहरी सांस लेने का अभ्यास करने से तनाव कम होता है और दिमाग शांत रहता है. इससे पढ़ाई के दौरान फोकस फोकस बेहतर होता है. अगर मेडिटेशन करना मुश्किल लगे तो कुछ मिनट तक केवल अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. इसके अलावा पढ़े हुए विषय का नियमित रिवीजन भी जरूरी है. बार-बार एक साथ पढ़ने की बजाय समय पर दोहराने से जानकारी लंबे समय तक याद रहती है और परीक्षा के समय तैयारी बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें-Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required