Rajasthan Senior Teacher Exam: 66.85% Attendance in First Shift; Continues Till July 18


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी 27 जिलों में हो रही है। इसके लिए प्रदेश में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 जुलाई तक चलेगी।

.

पहली पारी में 3 लाख 35 हजार 268 में से 2 लाख 24 हजार 119 कैंडिडेट्स शामिल हुए, उपस्थिति प्रतिशत 66.85 प्रतिशत रहा। दूसरी पारी की परीक्षा तीन बजे से शुरू होगी।

इस साल की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक इस एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही एंट्री दी गई। अजमेर में 15 हजार 920 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है।

पहली पारी में ये रही उपस्थिति।

पहले 6,500, फिर 10,537 और अब 9,651 पदों पर भर्ती

  • भर्ती का विज्ञापन (संख्या 07/2025-26) 17 जुलाई 2025 को 10 विषयों के कुल 6,500 पदों के लिए जारी किया गया था।
  • बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग से मिले प्रस्ताव के अनुसार पदों की संख्या को बढ़ाकर पहले 10,537 किया गया था।
  • नियमों के अनुसार इसे दोबारा संशोधित करते हुए कुल 9,651 पद कर दिया गया, जिन पर अब यह परीक्षा ली जा रही है।

RPSC की अपील- दलालों और ठगों से रहें सावधान

1. किसी के बहकावे में न आएं

RPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा पास कराने का दावा करने वाले किसी भी दलाल, बिचौलिए (मीडिएटर) या ठग के झांसे में न आएं।

2. पैसे मांगने पर तुरंत यहां शिकायत करें

अगर कोई भी व्यक्ति आपसे परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे (रिश्वत) मांगता है या कोई लालच देता है, तो सबूत के साथ तुरंत पुलिस, जांच एजेंसी या आयोग के कंट्रोल रूम नंबरों पर शिकायत करें, कंट्रोल रूम नंबर: 0145-2635200, 2635212 और 2635255

See also  दुबई में टीचर बनने का सपना होगा पूरा, B.Ed वालों के लिए जानें क्या होंगे जरूरी नियम

3. नकल या गड़बड़ी की तो भुगतनी होगी कड़ी सजा

अगर कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करते हुए या किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल पाया गया तो नए कानून (राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022) के तहत बहुत सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा हो सकती है। 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। आरोपी की घर-जमीन (चल-अचल संपत्ति) जब्त की जा सकती है।

जानिए- किस जिले में कितने सेंटर बनाए

अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा

12 जुलाई को ये एग्जाम हुआ

  • ग्रुप A- इसमें सोशल साइंस विषय था। इस ग्रुप के अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा हुई। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा हुई।

13 जुलाई को ये एग्जाम हो रहा

  • ग्रुप B- इसमें हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा हुई। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

आने वाले दिनों में ये होंगे

  • ग्रुप C- इसमें साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
  • ग्रुप D- इसमें गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं।
  • इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
  • 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
See also  IIT-Delhi invites applications for multiple job postings, assistant professors; check here | Jobs News

पढें ये खबर भी….

प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे एग्जाम सेंटर में घुसे अभ्यर्थी:हाथों में बंधे धागे काटे, दुपट्टे उतरवाए; 27 जिलों में हुई सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required