Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान में कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा, 9651 पदों पर होनी है भर्ती 


Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंड ग्रेड) भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी. भर्ती के जरिए 9,651 वरिष्ठ अध्यापक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. परीक्षा 41 जिलों के 1,917 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर की पाली में 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जा रही है. 

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही एंट्री दी जा रही है.महिला अभ्यर्थियों की भी कड़ी तलाशी हो रही है.

यह भी पढ़ें: CA की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ICAI ने सितंबर-नवंबर एग्जाम के लिए खोला पोर्टल

इन विषयों के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा 

यह भर्ती परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, पंजाबी और सिंधी सहित विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जा रही है. सभी केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई. पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में भेजा गया. नकल और पेपर लीक रोकने के लिए इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों की पूरी वीडियोग्राफी कराई जा रही है. संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, जबकि उड़नदस्ते और निगरानी दल लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.

एग्जाम सेंटर के आसपास धारा 163 लागू 

See also  Dhruv Global School Student Wins Double Gold at World Yogasana Championship

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू कर अनावश्यक भीड़ पर रोक लगाई गई है. प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: DRDO ने शुरू किया पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम, 15 जुलाई तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required