India First Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई


NHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में नौकरी करने का मौका सामने आया है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने टेक्नीशियन के 237 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

NHSRCL भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम कर रही सरकारी कंपनी है. इसके तहत मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है. यह देश के सबसे बड़े रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार और संबंधित राज्य सरकारों की संयुक्त कंपनी है, जिसे देश में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने के लिए बनाया गया है.

कितने पदों पर निकली भर्ती और कब तक करें आवेदन?

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने कुल 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति NHSRCL या मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट में कहीं भी की जा सकती है.

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत कई तकनीकी ट्रेड में टेक्नीशियन नियुक्त किए जाएंगे. इनमें इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन (77 पद), सिग्नलिंग और टेलीकॉम टेक्नीशियन (63 पद), सिविल/ट्रैक फिटर (18 पद), सिविल/ट्रैक मैकेनिक (16 पद), रोलिंग स्टॉक इलेक्ट्रीशियन (13 पद) और रोलिंग स्टॉक फिटर (10 पद) शामिल हैं. इसके अलावा नोटिफिकेशन में ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर और अन्य तकनीकी ट्रेड के पद भी शामिल हैं. 

See also  Rajasthan Police SI Telecom Inspector PET result 2026 released at rpsc.rajasthan.gov.in: Direct link to download here

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/एसएसएलसी पास किया होना चाहिए. इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई, अप्रेंटिसशिप या तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास भारतीय रेलवे, सरकार के स्वामित्व वाली रेलवे, मेट्रो रेलवे या आरआरटीएस के ऑपरेशन मेंटेनेंस विभाग में कम से कम दो साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. आवेदन के समय एक्सपीरियंस या कंपीटेंसी सर्टिफिकेट भी देना होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 वर्ष तय की गई है.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित होगा. इसके बाद सफल उम्मीदवारों के डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा. लास्ट में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. परीक्षा की तारीख और शेड्यूल बाद में NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. सभी चरण कलियर करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान

सैलरी, प्रोबेशन और आवेदन फीस 

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति NE-2 पे लेवल के तहत Absorption Basis पर की जाएगी. उन्हें 35,000 रुपये से 1,10,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को एक साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा. इसके साथ ही जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाएं. वहां भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें. आवेदन के दौरान सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें. आवेदन करने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2026 है. 
 
यह भी पढ़ें – NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका

See also  PSEB class 10, 12 supplementary exam 2026: Registration process starts, check important dates

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required