रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रेलवे टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर आवेदन शुरू.
  • ग्रेड-I को ₹29,200, ग्रेड-III को ₹19,900 मिलेगा.
  • 10वीं पास, तकनीकी योग्यताधारक उम्मीदवार आवेदन करें.
  • चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से, नकारात्मक अंकन.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की शुरुआत 30 जून से हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है.

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षक सैलरी है. चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार अच्छा शुरुआती वेतन मिलेगा. टेक्नीशियन ग्रेड-I पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रति माह की शुरुआती सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा रेलवे के अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

भर्ती अभियान के तहत कुल 6,557 रिक्तियां भरी जाएंगी. इनमें 323 पद टेक्नीशियन ग्रेड-I और 6,234 पद टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए निर्धारित किए गए हैं. रेलवे में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह साल की बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है.

कौन अप्लाई कर सकता है?

योग्यता की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं संबंधित पदों के अनुसार निर्धारित तकनीकी योग्यता या इंजीनियरिंग से जुड़ी शैक्षणिक पात्रता भी मांगी गई है. आयु सीमा ग्रेड-I के लिए 18 से 33 वर्ष और ग्रेड-III के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी. एससी और एसटी वर्ग को पांच वर्ष तथा ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.

See also  Haryana to introduce yoga in Class 6 this session; Recruitment exams to include mandatory yoga questions

यह भी पढ़ें – UPSC टॉपर भी हो सकते हैं फेल! LBSNAA के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के जरिए होगा. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य जागरूकता, गणित, रीजनिंग, जनरल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर से जुड़े सवाल शामिल होंगे. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी.

ये हैं जरूरी डेट्स

जो उम्मीदवार आवेदन करने जा रहे हैं, उनके लिए जरूरी तारीखों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम डेट 29 जुलाई 2026 है. आवेदन शुल्क 31 जुलाई तक जमा किया जा सकेगा. यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती रह जाती है, तो 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक उसमें सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें – भारत में सरकारी नौकरी का इतना क्रेज क्यों, विदेशों में क्यों अलग है युवाओं की सोच?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required