mppsc adpo govt job applications reopened apply now


सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ADPO के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरु किया है। अगर कोई उम्मीदवार अभी आवेदन नहीं कर पाया है, वो लोग जल्द ही फॉर्म भर दें। 

फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर MPPSC ADPO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई से शुरु हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई तक अपना फॉर्म भर दें।

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

– बता दें कि, आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने 40 साल की आयु पार न की हो।

– किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से विधि में उपाधि या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताओं को पूरा किया हो।

कितनी सैलरी होगी?

दरअसल, सहायक जिला अभियान अधिकारी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

परीक्षा फीस

बता दें कि, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरुरी है। मध्य प्रदेश के एससी और एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये  निर्धारित की है। मध्य प्रदेश के बाहर के निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये देने होंगे।

इन 5 स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई

See also  HTET admit card 2026 expected to be released soon at htet.eapplynow.com: Check steps to download hall tickets

गौरतलब है कि सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

– सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट  mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

– इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

 – लिंक ओपन करने के बाद मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी जैसे जरुरी डिटेल्स को ध्यान से दर्ज कर लें।

 – आखिर में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required