Affordable MBBS Colleges: नीट में कम नंबरों पर भी मिलेगा मेडिकल कॉलेज, ये हैं देश के सबसे कम फीस वाले MBBS संस्थान
Affordable MBBS Colleges India: देशभर में लाखों छात्र हर साल डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट परीक्षा देते हैं. हालांकि, सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीमित सीटों और कंपटीशन के चलते हर उम्मीदवार को मनचाहा कॉलेज नहीं मिल पाता. ऐसे में कई छात्रों और पेरेंट्स की सबसे बड़ी चिंता एमबीबीएस फीस की होती है, क्योंकि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पूरे कोर्स का खर्चा लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है.
अगर सही जानकारी और समझदारी से कॉलेज का चयन किया जाए तो कम फीस में भी एमबीबीएस की पढ़ाई संभव है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नीट में कम नंबरों पर भी मेडिकल कॉलेज एडमिशन कैसे मिलेगा और देश के सबसे कम फीस वाले एमबीबीएस इंस्टीट्यूट कौन से हैं.
सरकारी और प्राइवेट कॉलेज की फीस में बड़ा अंतर
भारत में एमबीबीएस की फीस कॉलेज के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होती है. सरकारी मेडिकल कॉलेज में पूरे कोर्स की फीस कुछ हजार रुपये से लेकर लगभग 6 लाख रुपये तक हो सकती है. वहीं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में यह खर्च 40 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा भी पहुंच सकता है. सबसे कम फीस वाले इंस्टीट्यूट में एम्स का नाम सबसे ऊपर आता है. यहां पूरे साढ़े पांच साल के एमबीबीएस कोर्स की कुल फीस को हजारों रुपये के आसपास रहती है. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र एम्स में एडमिशन पाने का टारगेट रखते हैं .
देश के सबसे कम फीस वाले एमबीबीएस कॉलेज
सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर
अगर आपका नीट का स्कोर टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट की कट ऑफ तक नहीं पहुंचा है, तब भी कई मेडिकल सरकारी मेडिकल कॉलेज ऐसे हैं, जहां पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार कम रैंक पर एडमिशन मिलता है. इन कॉलेज में सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर भी शामिल है, पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड में करीब 19,000 तक की क्लोजिंग रैंक पर यहां एडमिशन मिला है. यहां एमबीबीएस की फीस भी सरकारी कॉलेज के हिसाब से काफी किफायती है.
सरकारी मेडिकल कॉलेज, लातूर
महाराष्ट्र में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज लातूर में लगभग 20,000 के आसपास की क्लोजिंग रैंक तक सीटें मिली है. यहां फीस भी दूसरे इंस्टीट्यूट की तुलना में बहुत कम रहती है.
शाहिद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज, हरियाणा
हरियाणा के इस मेडिकल कॉलेज में भी अंतिम राउंड तक कम रैंक वाले छात्रों को एडमिशन मिले हैं. इसके अलावा इस कॉलेज की फीस भी महंगे एमबीबीएस वाले कॉलेज से बहुत कम बताई जाती है.
लेट बालीराम कश्यप मेमोरियल सरकारी मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित यह कॉलेज कम फीस और सरकारी सीटों के कारण छात्रों के पसंदीदा कॉलेज में शामिल रहता है. नीट में कम नंबर आने पर यहां भी आसानी से एडमिशन मिल जाता है.
सरकारी मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी कम फीस के साथ स्टूडेंट्स एमबीबीएस कर सकते हैं. यहां की क्लोजिंग रैंक लगभग 26,148 बताई जाती है.
अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज
त्रिपुरा के अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी अंतिम राउंड तक कम रैंक वाले छात्रों को सीट मिलने का ट्रेंड देखा गया है.
कम फीस वाले प्राइवेट कॉलेज
सरकारी कॉलेज में सीटें नहीं मिलने पर कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी ऐसे हैं, जहां दूसरे प्राइवेट इंस्टीट्यूट की तुलना में फीस कम है. इन कॉलेज में शादान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गंगा रेड्डी भी शामिल है. यहां एमबीबीएस की फीस कम मानी जाती है. इसके अलावा सिमएसआरसी बेंगलुरु भी लिस्ट में शामिल है, जिसे कम फीस वाले प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में गिना जाता है. वहीं डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नई दिल्ली भी इस लिस्ट में शामिल है. यहां एमबीबीएस की कुल फीस कई प्राइवेट कॉलेज की तुलना में बहुत कम है.
ये भी पढ़ें-UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI