CMA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत का दबदबा; ये रहे टॉपर


इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA Foundation जून 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन या आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज करना होगा.

इस बार जारी हुई मेरिट लिस्ट में दक्षिण भारत के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. चेन्नई के विग्नेश एस ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गुंटूर के टिप्पुलुरी जगन मोहन रेड्डी दूसरे स्थान पर रहे. तीसरी रैंक आगरा की गौरांगी शुक्ला ने हासिल की. वहीं जयपुर की सोनक्षिका शारदा भी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं. मेरिट सूची में गुंटूर, हैदराबाद, चेन्नई और विशाखापत्तनम जैसे शहरों के छात्रों की मजबूत मौजूदगी रही.

ICMAI ने रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों के विषयवार अंक भी जारी कर दिए हैं. ऐसे छात्र जिन्होंने परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, वे अब CMA कोर्स के अगले स्तर में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर सकते हैं.

14 जून को हुई थी परीक्षा

CMA Foundation जून 2026 परीक्षा का आयोजन 14 जून को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. प्रश्नपत्र में 50 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न शामिल थे, जिनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित थे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए गए, जबकि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी. इससे उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों का प्रयास करने का अवसर मिला.

See also  NEET UG 2026 Admit Card Out: NTA ने जारी किया नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

पास होने के लिए क्या है नियम?

CMA Foundation परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए सिर्फ अच्छे कुल अंक लाना ही पर्याप्त नहीं है. उम्मीदवार को हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इसके अलावा सभी विषयों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करना भी जरूरी है. दोनों शर्तें पूरी होने पर ही अभ्यर्थी को परीक्षा में सफल माना जाता है.

ये भी पढ़ें-इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

यदि कोई उम्मीदवार किसी एक विषय में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता या कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं करता, तो उसे परीक्षा दोबारा देनी होगी. इसलिए परिणाम देखते समय छात्रों को विषयवार अंक भी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है.

टॉप-10 में इन छात्रों ने बनाई जगह

मेरिट सूची में पहले स्थान पर विग्नेश एस (चेन्नई), दूसरे स्थान पर टिप्पुलुरी जगन मोहन रेड्डी (गुंटूर) और तीसरे स्थान पर गौरांगी शुक्ला (आगरा) रहीं. इसके अलावा गुंटूर, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, मदुरै, जयपुर, राउरकेला, अहमदाबाद और कटक के छात्रों ने भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाई.

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद CMA Foundation June 2026 Result/Scorecard लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक

See also  JEE Advanced answer key to be released tomorrow at jeeadv.nic: Steps to download here

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required