RBI Auction 32k Crore Govt Security


  • Hindi News
  • Career
  • RBI Auction 32k Crore Govt Security | India Current Affairs List July 9, 2026

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. विदेश मंत्री एस जयशंकर देशों की यात्रा में कुवैत पहुंचे

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 7 से 9 जुलाई तक कुवैत पहुंचे हैं।
  • ये उनकी चार खाड़ी देशों कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की यात्रा का हिस्सा है।
  • इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह से बात की।
  • इस यात्रा के दौरान जयशंकर ने भारत–कुवैत द्विपक्षीय संबंधों पर बात की, ट्रेड, बिजनेस इंवेस्टमेंट और एनर्जी को-ऑपरेशन पर बात हुई।
  • इस यात्रा का उद्देश्य भारत और खाड़ी देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना तथा रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।
  • ये यात्रा भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) अभियान के लिए खाड़ी देशों का समर्थन मजबूत करने के व्यापक कूटनीतिक प्रयास का हिस्सा है।
  • एस जयशंकर इस यात्रा के दौरान सबसे पहले 5-6 जुलाई को कतर पहुंचे थे।
  • कतर में जयशंकर ने कतर के पीएम और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से मुलाकात की।
  • इस चर्चा में ऊर्जा, व्यापार, निवेश और सुरक्षा पर चर्चा हुई।
  • कतर के बाद एस जयशंकर बहरीन पहुंचे थे।
  • बहरीन के पीएम प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा से उन्होंने मुलाकात की थी।
  • इस यात्रा के अगले दौर में विदेश मंत्री एस जयशंकर 13 जुलाई को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 2028-29 कार्यकाल के लिए शामिल होंगे।
  • 15 जुलाई को एस जयशंकर ब्रुसेल्स में तीसरी भारत-यूरोपीय संघ (EU) व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 5 जुलाई से 15 जुलाई तक 6 देशों की आधिकारिक यात्रा पर निकले हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 5 जुलाई से 15 जुलाई तक 6 देशों की आधिकारिक यात्रा पर निकले हैं।

नेशनल (NATIONAL)

2. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दवाओं के आयात को मंजूरी

  • 8 जुलाई को केंद्र सरकार ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए दवाइयों (Drugs) के आयात की मंजूरी दी।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर ये मंजूरी दी है।
  • एयरपोर्ट के जरिए दवाइयों के आयात के लिए ड्रग्स रूल्स, 1945 के नियम 43A में संशोधन किया गया।
  • इस फैसले के बाद भारत में दवाओं के आयात के लिए स्वीकृत बंदरगाहों/हवाई अड्डों की संख्या 42 हो गई।
  • इस फैसले का उद्देश्य फार्मास्युटिकल सप्लाई चैन को मजबूत करना और लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाना है।
  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी बिजनेस को बढ़ावा देने और दवाओं की तेज एवं सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
  • सरकार के इस कदम से फार्मा कंपनियों की परिवहन लागत भी कम होगी।
  • इसमें दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए एयरपोर्ट पर विशेष कस्टम और स्वास्थ्य कार्यालय भी स्थापित किए जाएंगे।
  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धघाटन 5 जुलाई 2026 को ही हुआ है।
  • इसकी घरेलू उड़ानों के बाद 15 जुलाई 2026 से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं शुरू होंगी।
See also  Govt Jobs 2026: Gujarat 11000 Vacancies & More
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने विंबलडन का सबसे लंबा मैच खेला

  • 8 जुलाई को नोवाक जोकोविच विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी बने।
  • जोकोविच ने ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर अपने से 14 साल छोटे कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 5 घंटे 15 मिनट में से हराया।
  • इससे पहले 2008 में रेनर शुटलर और अरनो क्लेमेंट के बीच का क्वार्टर फाइनल 5 घंटे 12 मिनट तक चला था।
  • इसके साथ ही जोकोविच ओपन एरा में सबसे ज्यादा 5 सेट के ग्रैंड स्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
  • जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम करियर का 50वां 5 सेट सिंगल्स मैच खेलकर स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका (49 बार) का भी रिकॉर्ड तोड़ा।
  • जोकोविच ओपन एरा में किसी एक ग्रैंड स्लैम में 15 मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने।
  • रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया ओपन और राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन में यह उपलब्धि हासिल की है।

ओपन एरा

  • टेनिस में ओपन एरा उस ऐतिहासिक समय को बताता है, जो 1968 में शुरू हुई और आज तक जारी है।
  • ओपन एरा की शुरुआत के बाद से ही प्रोफेशनल और शौकिया अन प्रोफेशनल यानी, शौकिया खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों को सभी प्रमुख ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में एक साथ खेलें करने की अनुमति मिली है।
  • 1968 से पहले तक शौकिया खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम (विंबलडन, फ्रेंच ओपन आदि) में खेलते थे, जहां उन्हें को प्राइज मनी नहीं मिलती थी।
  • वही प्रोफेशनल खिलाड़ी अलग प्रदर्शन दौरों (Tours) में पैसे के लिए खेलते थे और उन्हें ग्रैंड स्लैम में खेलने की मनाही थी।
नोवाक ग्रैंड स्लैम में 15 मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने।

नोवाक ग्रैंड स्लैम में 15 मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने।

नेशनल (NATIONAL)

4. RBI फंड जुटाने के लिए 32 हजार करोड़ की गवर्नमेंट सिक्योरिटीज बेचेगा

  • 8 जुलाई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत सरकार के लिए फंड जुटाने को 32,000 करोड़ रुपए की सरकारी प्रतिभूतियों (गवर्नमेंट सिक्योरिटीज) की नीलामी करेगी।
  • ये नीलामी 10 जुलाई को की जाएगी और इनका सेटलमेंट 13 जुलाई को होगा।
  • बता दें कि सरकार अपनी उधारी के लिए सरकारी प्रतिभूतियां, ट्रेजरी बिल जारी करती है।
  • जिनकी नीलामी RBI सरकार के बैंकर और ऋण प्रबंधक के तौर में कराता है।
  • RBI के अनुसार, नीलामी मुंबई ऑफिस से ‘मल्टीपल प्राइस मेथड’ (कई कीमतों वाली विधि) का इस्तेमाल करके की जाएगी।
  • कॉम्पिटिटिव (प्रतिस्पर्धी) और नॉन-कॉम्पिटिटिव (गैर-प्रतिस्पर्धी) दोनों तरह की बोलियां 10 जुलाई को RBI के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा की जाएंगी।
  • पर्सनल इन्वेस्टर RBI के रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के जरिए इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
  • ये नीलामी सॉवरेन डेट इंस्ट्रूमेंट्स (सरकारी कर्ज के साधन) जारी करके अपने खर्चों को पूरा करने के लिए सरकार के मार्केट बॉरोइंग प्रोग्राम का हिस्सा है।
See also  Aspiring to be an intern at ISRO? Here’s all you need to know about eligibility, and application process

मिसलीनियस

5. सभी राज्यों में पुलिस की एक ही खाकी वर्दी होगी

  • 8 जुलाई को वन नेशन वन यूनिफॉर्म के तहत देशभर की पुलिस के लिए एक जैसी खाकी वर्दी तय की गई है।
  • गृह मंत्रालय और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) के प्रोसेस के बाद खाकी वर्दी पर ये फैसला हुआ है।
  • इस फैसले के बाद सभी राज्यों में पुलिस की वर्दी खाकी रंग की और एक ही डिजाइन की होगी।
  • वन नेशन वन यूनिफॉर्म का विचार पीएम नरेंद्र मोदी ने 28 अक्टूबर 2022 को पेश किया था।
  • इसका उद्देश्य देशभर की पुलिस के लिए एक समान पहचान स्थापित करना है।
  • वर्तमान में भारत के हर राज्य की पुलिस की वर्दी का रंग, डिजाइन और बैज अलग-अलग हैं।
  • BPR&D के मुताबिक, खाकी में आने वाले कई तरह के रंगों को न रखते हुए इसमें एक खास रंग और डिजाइन तय किया जाएगा।
  • इससे सभी तरह के पुलिसकर्मी उसी तरह के रंग और डिजाइन वाली खाकी वर्दी में नजर आएंगे।
  • ये नियम सभी राज्यों के लिए होगा लेकिन ये प्रस्ताव राज्यों पर थोपा नहीं जाएगा, बल्कि इसे सर्वसम्मति के आधार पर लागू किया जाएगा।
  • भारत में ‘पुलिस’ स्टेट लिस्ट का हिस्सा है, इसलिए अंतिम निर्णय राज्यों की सहमति से ही लिया जाएगा।
  • इसके साथ ही कोलकाता में पुलिस की वर्दी सफेद हुआ करती थी। वहां भी इसमें बदलाव हो रहा है।
  • 1847 में ब्रिटिश भारतीय सेना के अधिकारी सर हैरी बर्नेट लम्सडेन ने तत्कालीन पंजाब क्षेत्र (वर्तमान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पेशावर) में पहली बार खाकी रंग की आधिकारिक वर्दी लागू की थी।
  • 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने पूरे भारत में पुलिस व्यवस्था को पुनर्गठित किया।
  • 1861 में पुलिस अधिनियम लागू किया गया। इसी अधिनियम के बाद भारत के अधिकांश प्रांतों में संगठित पुलिस बल का गठन हुआ था।
  • पुलिस अधिनियम के बाद खाकी वर्दी को पुलिस की मानक पहचान के रूप में व्यापक रूप से अपनाया गया।
See also  Why CII or NASSCOM certifications matter more than random online courses

5. सीएम योगी ने कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया

  • 8 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया।
  • इस योजना के जरिये पात्र शिक्षक और उनके परिवारों को देशभर के आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इसका लाभ बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा।
  • इस योजना के जरिए सरकार का मकसद शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ कम करना है।
  • लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस मेडिकल कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार कराया जा सकेगा।
  • इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के लगभग 1.1 करोड़ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1,200 रुपए प्रति छात्र की सहायता राशि भी जारी की, जिससे वे यूनिफॉर्म, जूते, बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीद सकें।
  • भविष्य में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक और कर्मचारी भी इससे जोड़े जाएंगे।
  • इससे महंगे इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
  • बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का ऑनलाइन डेटा जुटाने के लिए पोर्टल तैयार किया है।
  • इस पर अब तक 7,89,032 लाभार्थी अपनी डिटेल्स दर्ज करा चुके हैं।
  • भारत में पहली राष्ट्रीय कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (PM-JAY) 23 सितंबर 2018 से शुरू हुई।

आज का इतिहास

  • 1875 में बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
  • 1925 में हिंदी सिनेमा के एक्टर और बेहतरीन डायरेक्टर गुरुदत्त का जन्म हुआ।
  • 1951 में देश में पहली पंचवर्षीय योजना को प्रकाशित किया गया।

———————

ये खबर भी पढ़ें.. भारत के ब्रिजमैन कहे जाने वाले डॉ गिरीश का निधन:संजीव जैन नॉर्थ कोरिया के नए राजदूत अपॉइंट हुए, 8 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required